Riyan Parag Six Sixes: रियान पराग ने ईडन गार्डन्स के मैदान पर वो कारनामा कर डाला है, जो आईपीएल के इतिहास में अब तक नहीं हो सका था।
IPL में पहली बार 6 बॉल पर 6 छक्के, राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग का बड़ा कारनामा..
आईपीएल के 53वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत हुई। जिसमें 206 रन के टारगेट को चेज करते हुए राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग ने 6 बॉल में छह छक्के जड़ दिए।
रियान पराग ने लगातार 6 बॉल पर 6 छक्के लगाए। उन्होंने मोइन अली के ओवर में 5 और वरुण चक्रवर्ती के ओवर में छठा छक्का लगाया। वे IPL इतिहास में लगातार 6 बॉल पर 6 छक्के लगाने वाले पहले बैटर बने हैं।
रियान पराग ने जड़े आईपीएल मैच में लगातार 6 छक्के
◆ उन्होंने 13वें ओवर में मोईन अली की आखिरी पांच गेंदों को छक्के के लिए भेजा
◆ 14वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती की दूसरी गेंद पर भी छक्का लगाया