RSMSSB राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने संशोधित 74 भर्तियों का एग्जाम कैलेंडर जारी किया

RSMSSB Exam Calendar 2024-25 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वर्ष 2024-25 के सभी भर्तियों का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आज 24 अक्टूबर को अपने आने वाली सभी भर्तियों की परीक्षा तिथि और रिजल्ट डेट जारी कर दी है राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 22 अक्टूबर 2024 से लेकर 28 जून 2026 तक आयोजित होने वाली सभी 74 भर्तियों की एग्जाम डेट जारी कर दी है राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने संशोधित कैलेंडर आज 24 अक्टूबर को जारी कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया- कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी भर्ती कैलेंडर मैं संशोधन किया गया है। इसके तहत पशुधन सहायक, जमादार ग्रेड 2, लेखा सहायक संविदा और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती को कैलेंडर में शामिल किया गया है। वहीं कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड पर आयोजित 2 भर्ती परीक्षाओं को ओएमआर मोड में कराने का फैसला किया है। इसके साथ ही एक भर्ती परीक्षा जो जनवरी में आयोजित होने वाली थी। पिछले कैलेंडर में गलती से नवंबर में प्रस्तावित हो गई थी। इसमें सुधार कर फिर से उसे भर्ती परीक्षा को जनवरी में करने का फैसला किया है।

बोर्ड के कैलेंडर के अनुसार, साल 2024 में अक्टूबर से दिसंबर तक 10 भर्ती परीक्षाएं होंगी। साल 2025 में 58 भर्ती परीक्षाएं होंगी। साल 2026 की 6 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की 74 भर्तियों का नवीनतम एग्जाम कैलेंडर यहां से डाउनलोड करें