RPSC RAS Admit Card 2025 Date: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (RAS) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है।नवीनतम अपडेट के अनुसार, एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होने की संभावना है।RAS परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। RPSC RAS प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाली है
राजस्थान में 2 फरवरी को आरएएस प्री की परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से 2 फरवरी को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रांरभिक) परीक्षा 2024 का आयोजन किया जाएगा। 733 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा के लिए करीब 6 लाख 97 हजार परीक्षार्थियों ने आवेदन किए हैं। इसमें राज्य सेवाओं के लिए 346 और अधीनस्थ सेवाओं के लिए 387 पद शामिल हैं।
इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए झुंझुनूं जिले में 89 सेंटर बनाए गए हैं। जहां दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली परीक्षा में 28 हजार 583 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर रामावतार मीणा ने बताया कि आरएएस प्रारंभिक परीक्षा को लेकर सरकार पूरी सतर्कता व गंभीरता बरत रही है।
RPSC RAS Admit Card 2025: कब आएंगे?
आरपीएससी राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जरूरी डॉक्यूमेंट है। जिसपर परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा केंद्र का पता जैसी अन्य सभी जरूरी जानकारी मौजूद होगी। 2 फरवरी को होने वाली इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 25-30 जनवरी 2025 तक जारी किए जा सकते हैं। हालांकि प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख की जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। यहां केवल संभावित तिथि बताई गई है।
राजस्थान आरएएस एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
राजस्थान राज्य और अधिनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थी यहां बताए स्टेप बाय स्टेप तरीके से अपने प्रवेश पत्र चेक कर सकेंगे।
• सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
• अब होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन में जाएं।
• सबसे ऊपर RPSC RAS Admit Card 2025 Download Link पर क्लिक करें। (प्रवेश पत्र जारी होने के बाद)
• एडमिट कार्ड डाउनलोड डैशबोर्ड खुलने के बाद इसमें अपना रोल नंबर या पासवर्ड आदि की जानकारी भर दें।
• कैप्चा कोड भरने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
• आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा। परीक्षा के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।