स्कूल बस पलटी: आधा दर्जन स्कूली बच्चे हुए घायल

सीकर: सालासर सड़क मार्ग पर हुआ हादसा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

सेवद के पास पलटी निजी स्कूल की बस

सड़क पर खड़े रोड रोलर को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

हादसे में आधा दर्जन स्कूली बच्चे हुए घायल,घायलों को लाया गया सीकर के कल्याण राजकीय चिकित्सालय

सीकर सदर थाना पुलिस पहुंची मौके पर

सदर थानाधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि सेवद बड़ी स्थित निजी स्कूल की बस सेवद और फागलवा गांव के बीच पेट्रोल पंप के पास बुधवार सुबह रोड रोलर को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से पलट गई। सामने से कोई अन्य वाहन आने की भी बात सामने आई है। घटना में 5 बच्चे और एक बस चालक घायल हो गया।