निजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

Jhunjhunu News महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं (राजस्थान): झुंझुनूं शहर में सीकेआरडी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने गलत इंजेक्शन लगाया, जिससे महिला की मौत हो गई।

घटना का विवरण

चनाना निवासी इमरान काजी ने बताया कि उसकी बहन रुखसार बानो (21) को शुक्रवार दोपहर को बुखार होने पर सीकेआरडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उसकी सिटी स्केन कराई गई। दोपहर में तबीयत बिगड़ने पर उसे ड्रिप लगाई गई।

ड्रिप में डॉक्टर ने पांच इंजेक्शन लगाए। इससे रुखसार की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उसे वेंटिलेटर पर ले जाया गया। शाम को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि ओवरडोज इंजेक्शन व चिकित्सकों की लापरवाही से मौत हुई। युवती की मौत के बाद परिजनों आक्रोशित हो गए। अस्पताल प्रशासन व चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

बढ़ा आक्रोश

महिला की मौत के बाद परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजन अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जांच की मांग

परिजनों ने जिला प्रशासन और पुलिस से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि महिला की मौत चिकित्सा लापरवाही का स्पष्ट मामला है और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।