Jagdeep Dhankhar उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। धनखड़ ने एक दिन पहले स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसे राष्ट्रपति मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के तहत तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
इस इस्तीफे के बाद अब नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी हो रही है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और उसके बाद चुनाव आयोग की ओर से इलेक्शन का शेड्यूल जारी होगा।
इस्तीफे में क्या बोले धनखड़?
जगदीप धनखड़ ने अपने इस्तीफे में लिखा था, “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए, मैं संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अनुसार, तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं।” उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मंत्रिपरिषद और सांसदों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। 74 वर्षीय धनखड़ ने अगस्त 2022 में 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी और उनका कार्यकाल 2027 तक था।
राजनीतिक जीवन
1989: झुंझुनू से जनता दल के लोकसभा सांसद चुने गए।
1990-1991: केंद्र की चंद्रशेखर सरकार में राज्य मंत्री रहे।
1991: कांग्रेस से जुड़े। अजमेर से लोकसभा चुनाव हार गए।
1993-1998: राजस्थान के किशनगढ़ से विधायक रहे।
2003: भाजपा में शामिल हुए।
2008: विधानसभा चुनावों के लिए BJP की प्रचार समिति के सदस्य थे।
2016: भाजपा के विधि एवं कानूनी मामलों के विभाग का नेतृत्व किया।
2019: पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
11 अगस्त 2022: भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
