Jhunjhunu News युवती की ब्लैकमेलिंग और रेप केस की धमकी से परेशान होकर सैलून मालिक ने किया सुसाइड

Jhunjhunu News युवती की ब्लैकमेलिंग और रेप केस की धमकी से परेशान होकर सैलून मालिक ने किया सुसाइड

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

21 साल की युवती की ब्लैकमेलिंग और रेप केस की धमकी से परेशान होकर 50 साल के सैलून मालिक ने सड़क पर नस काट कर सुसाइड कर लिया। सैलून मालिक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार युवती, उसकी मां, भाई और 1 ASI और कॉन्स्टेबल को बताया है।

सुसाइड नोट में लिखा कि युवती पुलिसकर्मियों की मदद से उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी और कोतवाली थाने को इस पूरे प्रकरण में इस्तेमाल कर रही थी। जान देने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं बचा।

जेब से मिला सुसाइड नोट

सदर SHO मांगीलाल ने बताया- सुबह 8 बजे सूचना मिली कि अंगासर रोड ब्रिज के पास एक व्यक्ति पड़ा है। मौके पर पहुंचकर जांच की तो व्यक्ति मर चुका था। शव को बीडीके अस्पताल लाया गया, जहां परिजनों ने उनकी पहचान यूनुस खां (49) के रूप में की।

शव की पैंट की जेब से 5 पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें 5 लोगों के नाम हैं- इसमें एक युवती, उसकी मां, उसका भाई और दो पुलिसकर्मियों के नाम लिखे हैं। बेटे की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया और सुसाइड नोट को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

सदर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा, मृतक के बेटे नूरा अली ने नामजद आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दी हैं।