School Holiday : राजस्थान के इन जिलों में शीतलहर को लेकर स्कूलों में छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किए आदेश Winter Vacation

Rajasthan School Holiday राजस्थान में कड़ाके की सर्दी एक बार फिर जोर पकड़ेगी। शीतलहर, कोहरा और बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी कर दिया है। इस बीच, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। सर्दी के इस प्रकोप को देखते हुए, कई जिलों के कलेक्टरों ने बड़ा फैसला लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

बता दें कि शिविरा पंचांग के अनुसार, छुट्टियां 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक थीं। 6 जनवरी से अधिकांश स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया गया है, लेकिन ठंड और मौसम के हालात के आधार पर स्थानीय स्तर पर छुट्टियाँ जारी या बढ़ाई जा रही हैं।

शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 7 से 10 जनवरी तक अवकाश घोषित

झुंझुनूं, जिले में शीतलहर एवं अत्यधिक ठंड के प्रकोप को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 7 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया है।

जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किये है। यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए लागू रहेगा। कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं पूर्ववत संचालित होंगी तथा विद्यालयों का समस्त स्टाफ विभागीय नियमानुसार विद्यालय में उपस्थित रहकर कार्य करेगा।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी संस्था प्रधानों को निर्देशित किया है कि आदेश की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए। आदेश की अवहेलना कर अवकाश अवधि में कक्षा संचालन पाए जाने पर संबंधित संस्था प्रधान के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


सीकर में 6 से 10 जनवरी तक अवकाश

भीषण शीतलहर के चलते सीकर जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में 6 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।
जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।


वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों का समय परिवर्तित किया गया है। इन कक्षाओं का संचालन अब सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को अत्यधिक ठंड से राहत मिल सके।

इन जिलों में भी बढ़ाई गई छुट्टियां

2026 में अब तक शीतलहर के कारण राजस्थान के कई जिलों में स्कूलों में अवकाश या समय परिवर्तन के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से—


श्रीगंगानगर : श्रीगंगानगर जिले के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में दिनांक 06.01.2026 से 12.01.2026 तक कक्षा नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित किया जाता है तथा कक्षा 06 से 12 तक के विद्यार्थियों हेतु विद्यालय समय प्रातः 10.30 बजे से सांय 3 बजे तक रहेगा।

चूरू जिले में संचालित राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों का दिनांक 06.01.2026 से दिनांक 10.01.2026 तक एवं कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों का दिनांक 06.01.2026 से 07.01.2026 तक अवकाश घोषित किया जाता है।

झालावाड़ : झालावाड़ जिले में संचालित कक्षा 01 से 08 तक के समस्त छात्र/छात्राओं का राजकीय व निजी विद्यालयों में दिनांक 06.01.2026 से 10.01.2026 तक का विद्यार्थियों के लिये सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

हनुमानगढ़ : जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा 01 से 08 तक की कक्षाओं में दिनांक 06, जनवरी 2026 से 10 जनवरी, 2026 तक का अवकाश घोषित करता हूं। यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं हेतु लागू रहेगा।

बुंदी : बून्दी जिले में जारी शीतलहर को देखते हुए बून्दी जिले के सभी राजकीय / गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिये दिनांक 06.01.2026 एवं 07.01.2026 का अवकाश रहेगा।

बारां

सीकर : कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित, 6 से 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित, जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने किए जारी किए आदेश, कक्षा 9 से 12 के स्टूडेंट्स के लिए अब स्कूल का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।

नागौर : जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय (निजी) विद्यालयों में कक्षा प्री-प्राईमरी से कक्षा 05वीं तक अध्ययनरत् विद्यार्थियों हेतु दिनांक 06.01.2025 से 08.01.2025 तक शैक्षणिक अवकाश घोषित किया जाता है

भीलवाड़ा : जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने शीतलहर के प्रकोप के दृष्टिगत जिले में कक्षा 1 से 8 तक के समस्त राजकीय व निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु 6 जनवरी से 8 जनवरी तक का अवकाश घोषित किया।

जयपुर : शीतलहर के चलते जयपुर में भी स्कूलों में बढ़ाया गया अवकाश

जिला कलेक्टर की ओर से जारी किए गए प्री प्राइमरी से 8वीं तक की स्कूलों में छुट्टी के आदेश, प्री प्राइमरी से 5वीं कक्षा तक 10 जनवरी, कक्षा 6 से 8वीं तक 8 जनवरी तक रहेगा अवकाश शामिल हैं।

इन जिलों में स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए जिला कलेक्टरों द्वारा अलग-अलग अवधि के लिए छुट्टियां घोषित की गई हैं या स्कूल समय में बदलाव किया गया है।

राज्य सरकार ने जिलों को दिए अधिकार

राज्य सरकार की ओर से सभी जिलों को मौसम की स्थिति के अनुसार अपने स्तर पर निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कारण पूरे प्रदेश के लिए एक समान आदेश न होकर, जिला प्रशासन परिस्थितियों के अनुरूप अवकाश और समय परिवर्तन के आदेश जारी कर रहा है।

अभिभावकों को दी गई सलाह

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को अनावश्यक रूप से ठंड में बाहर न भेजें और मौसम को देखते हुए सतर्कता बरतें।

👉 मौसम की स्थिति के अनुसार आगे भी अवकाश बढ़ाया जा सकता है, जिस पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।