सैनिक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, शव मोर्चरी में रखवाया गया

Sainik Express सैनिक एक्सप्रेस की चपेट में आए युवक की हुई पहचान, महपालवास निवासी 28 वर्षीय संदीप की मौत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

सूरजगढ़: झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र में विकास पब्लिक स्कूल के पास रेलवे लाइन पर सैनिक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर सूरजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन की निगरानी में शव को घटनास्थल से उठाकर सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था।

शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस को युवक के पास मिले मोबाइल फोन और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर शिनाख्त के प्रयास किए गए।

बाद में मृतक की पहचान संदीप पुत्र रघुवीर, उम्र 28 वर्ष, जाति जाट, निवासी महपालवास के रूप में हुई।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सूचना दे दी है। मामले की जांच जारी है।