झुंझुनूं : कांग्रेस ने लोकतंत्र को किया शर्मशार – मावंडिया

भारतीय जनता पार्टी के राज्य व्यापी आव्हान पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने  जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया,सांसद नरेन्द्र कुमार एवं राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विशम्बर पूनिया के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन किया। माथे पर काली पट्टी एवं हाथों में सरकार विरोधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए  भाजपा कार्यकर्ताओ ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया  ने कहा कि कांग्रेस ने जनता द्वारा चुनी हुई जयपुर ग्रेटर की मेयर डॉ सौम्या गुर्जर को निलंबित कर लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है। जिस प्रकार से 26 जून 1975 को देश में आपातकाल लगा कर कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या कर दी थी , ठीक उसी प्रकार आज एक बार फिर से राज्य की कांग्रेस सरकार ने डाक्टर सौम्या गुर्जर को अवैधानिक तरीके से महापौर के पद से निलंबित करके यह साबित कर दिया है कि उसकी लोकतंत्र में कोई आस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में जहां जहां भी नगर निकायों में भा ज पा के बोर्ड हैं वहां अनुचित दबाव बनाकर कांग्रेस सत्ता का दुरपयोग कर रही है तथा भा ज पा शासित इन निकायों को वह अलोकतांत्रिक तरीके से अपदस्थ करना चाहती है। प्रजातंत्र में ऐसी घृणित राजनीति का कोई स्थान नहीं है इसे भा ज पा कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रामनिरंजन पुरोहित, जिला मंत्री संजय मोरवाल, जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, भा ज पा नेता रजनीश चनाना,सेवा ही संगठन अभियान के जिला प्रभारी जयसिंह माठ, नगर महामंत्री दलीप सैनी, विजेन्द्र हटवाल, पार्षद चंद्रप्रकाश शुक्ला, बालाजी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शेखावत, प्रभू सिंह बारहठ, रामनिवास सैनी, श्रीराम सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सहल,अजय तिवारी, युवा मोर्चा के अंकित दाधीच,बंटी सोलख, निहित सहल, हेमन्त मरोलिया, हिमांशु मांजू, शशांक,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष असगर अली पहाड़ियां,तैयब अली, एडवोकेट हनुमान सिंह महला, सुरेन्द्र सिंह शेखावत,नवल स्वामी,मनीष सैनी, रामचंद्र चंदेलिया, सहित अन्य भा ज पा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment