झुंझुनूं : कांस्टेबल पति की माैत के सदमे में पत्नी भी चल बसी

कांस्टेबल पति की माैत के सदमे में पत्नी भी चल बसी। यह घटना बुहाना थाना इलाके के जयसिंहसर गांव की है। जयसिंहसर निवासी पुलिस कांस्टेबल संतेंद्र डैला (45) का बीमारी की वजह से 28 जुलाई काे निधन हाे गया था। उसके दूसरे ही दिन उनकी पत्नी संताेष देवी की माैत हाे गई।
सतेंद्र डैला बीमार चल रहे थे। उनकी पत्नी संताेष देवी उनका पूरा ख्याल रख रही थी। 28 जुलाई काे सतेंद्र डैला का निधन हाे गया। उनकी राजकीय सम्मान से अंत्येष्टि हुई। पति की माैत से उनकी पत्नी संताेष देवी सदमे में आ गई। 29 जुलाई काे उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।
परिजन उसे चिड़ावा अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकाें ने हार्ट अटैक बताया। शुक्रवार काे संताेष देवी की माैत हाे गई। सत्येंद्र डैला के दाे बेटे बड़ा बेटा दीपक डैला पुलिस भर्ती एग्जाम दे चुका है। दूसरा बेटा नवीन व बेटी साेनू पढ़ रहे हैं।

Leave a Comment