झुंझुनूं (गुढ़ागौड़जी) : सीथल गांव में मां-बेटी ने खाया जहर, रात को खाना खाकर सोई थी दोनों, सुबह दोनों को पाया मृत अवस्था में

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now
गुढ़ागौड़जी थाना इलाके के शीथल गांव में मां और बेटी ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर सुसाइड कर लिया। दोनों मां-बेटी कों अचेत अवस्था में झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शवों को मोर्चरी में रखवाया गया।
पुलिस के अनुसार बीती रात को शीथल गांव निवासी 56 वर्षीय कमला देवी और 25 वर्षीय उसकी बेटी अंजना ने पारिवारिक कलह के चलते जहरीले पदार्थ पी लिया। इससे दोनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों मां बेटी ने खाना खाया और अपने कमरे में सो गई थीं। कमला का पति रात को खेत में फसल संभालने के लिए चला गया। रात को लौटकर घर आया और कमरे के बाहर ही सो गया। सुबह जब दोनों मां बेटी नहीं उठी तो उसने कमरे को खोला। देखा दोनों अचेत अवस्था में थी। दोनों के मुंह से झाग आ रहे थे। पड़ोसियों को बुलाया और झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दोनों मां बेटी को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि प्राथमिक तौर पर मामला घरेलू कलह का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।मामले की जांच के बाद ही इस दर्दनाक घटना का खुलासा हो पाएगा।
शराब के नशे में था मोर्चरी स्टाफ
डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने के बाद परिजन और मोर्चरी स्टाफ मां बेटी के शवों को स्ट्रेचर से मोर्चरी ले गए। जहां मोर्चरी स्टाफ ने ही शवों को मोर्चरी में रखा। परिजनों का आरोप है कि उस समय मोर्चरी स्टाफ कर्मचारी मनीष मांझु शराब के नशे में था। शवों को मोर्चरी में रखने में काफी समय भी लगाया। सुबह जब पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा तो शवों से सोने के जेवर गायब मिले। इस पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाइश की और शवों से गहने चोरी होने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment