फोन पर जान से मारने की धमकी देकर 50 लाख की फिरौती मागंने के मामले मे आरोपी गिरफ्तार JHUNJHUNU NEWS

 फोन पर जान से मारने की धमकी देकर 50 लाख की फिरौती  मागंने के मामले मे एक आरोपी को किया गिरफ्तार 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझनूं  16 जुलाई। चिड़ावा के वार्ड नंबर 24 निवासी पार्षद अनूप भगेरिया को इंटरनेशनल नम्बर से व्हाट्सएप्प कॉलिंग कर 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले का थाना पुलिस ने खुलासा कर ईशरवाल हरियाणा निवासी मोहित उर्फ सोनू पुत्र अजित जाट को प्रोडक्शन वारंट पर चूरू जेल से गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

झुंझुनू एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि चिड़ावा के वार्ड नंबर 24 निवासी पार्षद अनूप भगेरिया ने 25 जून को रिपोर्ट दर्ज कराते बताया कि कल से उसके फोन पर इंटरनेशनल नम्बर से व्हाट्सएप्प कॉलिंग कर 50 लाख रुपये की मांग की जा रही है। नही देने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। इस पर मुकदमा दर्ज कर

एएसपी विरेन्द्र मीणा व सीओ सुरेश शर्मा के नेतृत्व में थानाधिकारी चिडावा लक्ष्मीनारायण सैनी, एसआई राम सिंह, साईबर सैल, डीएसटी व क्यूआरटी की टीम गठित की गई।

 गठित टीम ने हरियाणा की विभिन्न सीआईए ईकाईयाॅ, दिल्ली स्पेशल टीम के साथ समन्वय रखा। परिवादी को धमकी भरा कॉल पुर्तगाल नम्बर का होने से एक विदेशी दोस्त के माध्यम सें काॅल के बारे मे मालूम किया तो पता चला कि कैथल हरियाणा निवासी लखविन्द्र उर्फ लक्खा उर्फ लक्की पुत्र सतीश जाट करीब 2 साल से पुर्तगाल मे रह रहा है। दो साल पहले से वह सम्पत नेहरा व लाॅरेन्स बिश्नोई गैंग से जुडा हुआ है। 

 सम्पत नेहरा ने अपने एक गुर्गे नीरज काकडोली के माध्यम सें लखविन्द्र से सम्पर्क किया। लखविन्द्र ने नीरज काकडोली के कहने पर पार्षद अनूप भगेरीया को व्हाट्सएप कॉल कर 50 लाख रूपये फिरौती के मांगे तथा बीच मे कान्फ्रेन्स के माध्यम से तिहाड जेल मे बन्द सम्पत नेहरा से बात करा उससे भी धमकी दिलवाई। 3 -4 दिन तक रूपये नही मिलने पर नीरज काकड़ोली ने मोहित उर्फ सोनू जाट से सम्पर्क किया तथा पार्षद भगेरीया के घर गोली चलाने का प्लान बनाया। लेकिन इस दौरान राजगढ पुलिस ने मोहित को आर्म्स एक्ट मे गिरफतार कर लिया।  

  मोहित उर्फ सोनू ने दो साल पहले पिलानी कस्बे मे गजराज बस ट्रेवल्स के मालिक राकेश गजराज को फोन कर मंथली दस लाख रूपये की मांग की थी, नही देने पर बस नही चलने देने की धमकी दी। राकेश गजराज के रंगदारी नही देने पर मोहित उर्फ सोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर राकेश गजराज के घर पर फायरिंग कर दी थी। जिस पर पिलानी थाना पर मुकदमा दर्ज हुआ और मोहित उर्फ सोनू तथा उसके दोस्त अनिल उर्फ फरसू व प्रदीप उर्फ पोटी को गिरफ्तार किया गया। 

Leave a Comment