सीकर : पति के बगैर रहने वाली महिला पर डाल रहा था दोस्ती का दबाव, विदेश में मजदूरी कर रहे पति को दी महिला ने जानकारी, सुसाइड के बाद पति ने कराया मामला दर्ज |JHUNJHUNU NEWS

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विशाल शर्मा

पति विदेश में कमाने गया तो अकेली महिला अपने छोटे से बच्चे के साथ किराए के मकान में अकेली रह रही थी। मकान मालिक के एक रिश्तेदार की महिला पर गंदी नीयत थी। उसने महिला को अकेला देख दोस्ती करने का दबाव डालना शुरू कर दिया। परेशान महिला ने इसकी जानकारी पति को दी।
पति कुवैत में रहने के कारण उसको सबकुछ सही होने का सांत्वना देता था। युवक म​​हिला के नंबर पर कॉल करके उसको परेशान अधिक करने लगा तो महिला ने कमरे में ही फंदा लगाकर 21 जून को सुसाइड कर लिया। सुसाइड की सूचना के बाद ​कुवैत से पति 23 जून को लौट आया।
पति ने मुकदमा दर्ज कराया कि मंडावा स्टैंड के पास राधेश्याम फागलवा के मकान में पत्नी किराए से रहती थी। उसका एक रिश्तेदार विशाल शर्मा दोस्ती का दबाव डालता था जिससे परेशान होकर उसने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जांच में मृतका और आरोपी की कॉल डिटेल खंगाली। उसमें दोनों के बीच कई दफा कॉल करने के जानकारी निकली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसकी तलाशी ली तो उसके पास मृतक महिला का टूटा हुआ मोबाइल भी बरामद हो गया। पुलिस उसके आधार पर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Leave a Comment