गुरुवार रात को सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने जारी किए आदेश
महिला को कोरोना वैक्सीन की डबल डोज लगाने के मामले में सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने कार्रवाई करते हुए संबंधित एएनएम को एपीओ कर दिया है।
गुरुवार रात को इस संदर्भ में डॉ. गुर्जर ने आदेश जारी किए हैं। वहीं, जिला कलेक्टर यूडी खान ने भी मामले की अब तक की तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।
सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र हमीरवास की एएनएम सरिता द्वारा दूसरा डोज लगाने की बात सामने आई, जिसके बाद एएनएम सरिता को एपीओ कर दिया गया है। सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम में लगे स्टाफ को विशेष सावधानी के लिए निर्देशित कर पाबंद किया है कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
आरसीएचसो डॉ. दयानंद सिंह ने ली जानकारी
सीएमएचओ ने बताया कि दो डोज लगने वाली महिला बीडीके अस्पताल में स्वस्थ हैं। उसकी रिपोर्ट नॉर्मल आई हैं। आरसीएचसो डॉ. दयानंद सिंह ने अस्पताल पहुंच कर महिला से बातचीत कर स्वास्थ्य की जानकारी ली।
30 सैकंड में लगाये थे कोरोना वैक्सीन के दो डोज
बता दें कि बाकरा निवासी मायादेवी को 3 जुलाई को मोबाइल पर बातों में मशगूल एएनएम ने महज 30 सेकंड के दरमियान कोरोना वैक्सीनेशन की दो डोज लगा दी थी। गुरुवार को इस महिला की तबियत बिगड़ गई थी, जिसे बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया था।
_________________________________________
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #Jhunjhununews #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate #Jhunjhunujhalak #Jhalkojhunjhunu #Jhunjhunutimes #Jhunjhunukhabar #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #rajasthannews #churu #mukundgarh #bissau #chirana #chanana #झुंझुनूं #झुंझुनू #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर #बिसाऊ #चनाना #चिराना #मुकुंदगढ़