Tiger 3 Movie : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ( Salman Khan) अब बड़े पर्दे पर दमदार वापसी के लिए तैयार है। सलमान अब अपने टाइगर के अवतार में दोबारा लौट रहे हैं। अपनी मोस्ट सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी टाइगर के तीसरे सीक्वल के साथ भाईजान की वापसी होने वाली है। फिल्म में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ भी दमदार एक्शन करती नजर आने वाली हैं
इमरान हाशमी इस बार विलेन के खूंखार अवतार में दिखेंगे। मूवी 12 नवंबर 2023 को दिवाली के मौके पर दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले अब इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। रविवार को मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही इसके टिकट भी धड़ल्ले से बिक गए है। आइए फिल्म के पहले दिन के एडवांस बुकिंग पर एक नजर डालते हैं।
टाइगर 3 ने दो दिन में ही एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़
इस फिल्म ने 2D से 3 करोड़ 99 लाख और 65 हजार के करीब कमाई की, तो वहीं अन्य थिएटर से इसने 16,959.30 और 30,5550 की कमाई की है। टाइगर 3 (Tiger 3) का इंडिया में टोटल ग्रॉस कलेक्शन अब तक 4.2 करोड़ तक 2 दिनों के अंदर ही पहुंच चुका है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दिवाली पर टोटल 7392 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा।
स्पाई यूनिवर्स की सबसे महंगी फिल्म
टाइगर 3 Yrf स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है. इस फिल्म पर मेकर्स ने खूब पैसा लगाया है. रिपोर्ट्स का कहना है कि इसका ब जट 350 करोड़ से ज्यादा है. यानी ये इस यूनिवर्स की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है, क्योंकि इससे पहले पठान और वॉर समेत जो भी फिल्में आईं उसका बजट इससे कम था. बजट के हिसाब से लगता है कि ये फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई गई है. ऐसे में ये इस फिल्म का प्लस प्वाइंट हो सकता है.

टाइगर की तीसरी फिल्म
फिल्म ‘टाइगर 3’ की एडवांस बुकिंग पर इन दिनों पूरे फिल्म जगत की नजरें टिकी हुई हैं। सलमान खान और कैटरीना कैफ की मनीष शर्मा निर्देशित इस फिल्म में यश राज स्पाई यूनिवर्स के कम से कम दो दूसरे पुराने जासूस यानी कि पठान और कबीर की मौजूदगी की चर्चा जोरों पर है। कहा ये भी जा रहा है कि इसी फिल्म से यश राज स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला रॉ एजेंट की भी एंट्री हो सकती है, हालांकि अब तक ये एंट्री अयान मुखर्जी की फिल्म ‘वॉर 2’ में होने की बात कही जा रही थी फिल्म ‘टाइगर 3’ इस जासूसी दुनिया की पांचवीं और इसके किरदार टाइगर की तीसरी सोलो फिल्म है। और, इसी सबके चलते इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। यशराज फिल्म्स इस यूनिवर्स की अब तक की चारों फिल्मों की स्क्रीनिंग भी फिल्म ‘टाइगर 3’ की रिलीज से पहले करने की तैयारी में है।
Dishoom Cinema movie Ticket
मूवी टिकट खरीदने के लिए कतार में इंतजार करना एक पुराना चलन है। केवल कुछ क्लिकों के साथ, आप समय से पहले कहीं से भी, किसी भी समय और कभी भी अपनी पसंदीदा मूवी टिकट खरीद या बुक कर सकते हैं। यदि आप भी फिल्मों या किसी इवेंट्स को देखने का शौक रखते हैं, और लम्बी-लम्बी लाइनों से दूर रखकर ऑनलाइन मूवी की टिकट्स को बुक करना चाहते हैं, तो आज यह लेख सिर्फ आपके लिए ही जिसमे हम आपको बतायंगे की BookmyShow से मूवी टिकट कैसे बुक करें जिस से आप सभी झुन्झुनू में लगी मूवी की टिकट बुक करके फिल्म देख सके।
ऑनलाइन मूवी टिकट बुक करने के स्टेप:
🔹इसके लिए सबसे पहले आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना है।
🔹जब आप लिंक पर क्लिक करेंगे तो डायरेक्ट dishiom cinema jhunjhunu के बुक माई शो की वेबसाइट पर पहुँच जाओगे।
🔹अब टिकट पर क्लिक करें।
🔹उस तारीख का चयन करें जिस पर आप अपनी चुनी हुई फिल्म देखना चाहते हैं।
🔹 उसके बाद, आपको शो टाइमिंग का चयन करना होगा और स्वीकार करना होगा।
🔹सीटों की संख्या का चयन करें।
🔹अपनी सीटों का चयन करें (सीटों को उनकी कीमतों और पंक्तियों के अनुसार विभाजित और लेबल किया जाता है (जैसे: सामान्य, कार्यकारी, वीआईपी आदि)।
🔹पंक्ति और उन सीटों पर क्लिक करें जिन्हें आप बुक करना चाहते हैं।
🔹अंत में, PAY पर क्लिक करें (मूल्य का उल्लेख किया जाएगा)।
🔹 यदि आपने F & B सेवा के साथ थिएटर का चयन किया है, तो अपना फूड कॉम्बो बुक करें।
🔹बुकिंग सारांश प्राप्त करने के बाद [अपना टिकट प्रकार (एम-टिकट / बॉक्स ऑफिस पिकअप) चुनें] पर क्लिक करें।
🔹अपने संपर्क विवरण साझा करें।
🔹आप के लिए सुविधाजनक भुगतान विकल्प चुनें (नेट बैंकिंग, क्रेडिट / डेबिट कार्ड, त्वरित वेतन, UPI)।
🔹भुगतान करने के लिए क्लिक करें।
🔹टिकट बुक करने के लिए यहां क्लिक करें
