Maa Yojana Rajasthan: मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना | मां योजना रजिस्ट्रेशन

Maa Yojana Rajasthan: राजस्थान सरकार के द्वारा राजस्थान के नागरिकों के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई जाती है, जिसमे राज्य के आम नागरिकों को लाभ मिल सके इस प्रकार सरकार द्वारा शूरू की गई मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य मां योजना है जिसमे नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखा गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

मां योजना राजस्थान क्या है?

राजस्थान सरकार सदैव प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार की नई नई योजनाएं लाती है जिसमे नागरिकों को फ्री दवां एवं जांच का लाभ मिल सके । इसी कड़ी में अब सरकार ने पहले से चली आ रही राजस्थान की सबसे बड़ी योजना मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का नाम बदल कर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना ( Mukhyamantri Ayushman Health Yojana ) रखा और उसी को सरकार ने शॉर्ट में maa Yojana का नाम दिया है।

योजना में निम्नलिखित प्रावधान


1 – राजस्थान के प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की सुविधा।
2 – राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के लाभार्थियों को पंजीकरण की आवश्यकता नहीं।
3 – आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से खुद या ई-मित्र से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
4 – आवेदन के लिए जन आधार नंबर या जन आधार पंजीयन रसीद अनिवार्य।
5 – योजना का लाभ 1 मई 2021 से शुरू किया गया।
6 – राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र परिवार, लघु एवं सीमांत कृषक व संविदा कर्मी का बीमा प्रीमियम राज्य सरकार करता है वहन।
7 – इसके अलावा अन्य परिवारों को ₹850 प्रति वर्ष प्रीमियम का भुगतान करना होगा।

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना पॉलिसी नवीनीकरण


दरअसल सरकार के द्वारा उन सभी नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है जो सीएम आयुष्मान आरोग्य योजना स्वास्थ्य बीमा का लाभ ले रहे है और आगे भी निरंतर प्राप्त करना चाहते है ऐसे सभी पात्र परिवार chiranjeevi yojana renewal online करवा लेवे। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना पॉलिसी नवीनीकरण ई-मित्र के माध्यम से करवा सकते है।

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना आवेदन प्रक्रिया


मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन इस प्रकार से कर सकते हैं:

•सबसे पहले राजस्थान कीआधिकारिक वेबसाइट sso.rajasastan.gov.in पर जाए।
•आप सबसे पहले इस पोर्टल पर अपनी आईडी बनाएं।
•आईडी बना लेने के बाद पोर्टल को लॉगिन करें।
•लॉगिन हो जाने के बाद सर्च बॉक्स में आयुष्मान आरोग्य योजना सर्च करें।
•अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म आएगा।

•फार्म में मांगी की जानकारी दर्ज करें। और फीस का भुगतान करें।
•इस प्रकार से आप मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
• अगर आप चिरंजीव स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ पहले से ले रहे हैं तो आपको आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

“मां” योजना में चिड़ावा उप जिला अस्पताल जिले में सर्वाधिक लाभार्थियों को पंहुचाया लाभ, बीडीके अस्पताल ने की सर्वाधिक कमाई।

झुंझुनूं : उप जिला अस्पताल चिड़ावा ने फिर जिले में सर्वाधिक मरीजों को मुख्य्मंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का लाभ पहुंचाकर शीर्ष स्थान हासिल किया है।

सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी ने बताया कि सोमवार को जारी रैंकिंग में मई माह में उप जिला अस्पताल चिड़ावा ने योजना में सर्वाधिक टीआईडी जनरेट मरीजों को लाभ दिया। उन्होंने बताया कि एसडीएच चिड़ावा ने मई माह में 1045 लोगो को लाभ देकर राशि रू 24 लाख 52 हजार 50 की आय की अस्पताल करवाई।

जबकि बीडीके जिला अस्पताल ने 940 लोगों को लाभ देकर सर्वाधिक राजस्व 54 लाख 88 हजार 400 प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर चिड़ावा पीएमओ डॉ सुमन लता कटेवा और बीडीके अस्पताल झुंझुनूं के पीएमओ डॉ संदीप पचार ने पूरे स्टॉफ को बधाई देते हुए आगामी दिनों में भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।