राजस्थान विधानसभा उप चुनाव: बीजेपी ने की प्रत्याशियों की घोषणा की, देखें लिस्ट BJP Candidate List By Election

Rajasthan Assembly By-Election Dates : राजस्थान विधानसभा उपचुनाव की 6 सीटों पर भाजपा ने जारी की अपनी लिस्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

उपचुनाव के लिए बीजेपी ने राजस्थान की 7 में से 6 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने दौसा सीट से मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा को प्रत्याशी बनाया है।

सलूंबर सीट पर दिवंगत विधायक अमृतलाल मीणा की पत्नी शांता देवी मीना को उम्मीदवार घोषित किया है। झुंझुनूं सीट से राजेंद्र भांबू, देवली-उनियारा से राजेंद्र गुर्जर, खींवसर से रेवंत राम डांगा, रामगढ़ से सुखवंत सिंह को टिकट दिया है। चौरासी सीट पर भाजपा ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

MRTI Centre Jhunjhunu Registration Now

राजस्थान में उपचुनाव कार्यक्रम


नामांकन प्रारंभ 18 अक्टूबर से नामांकन भरने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर नाम वापसी लिए जा सकेंगे 30 अक्टूबर मतदान 13 नवंबर मतगणना 23 नवंबर

राजस्थान की दौसा, देवली-उनियारा, सलूम्बर, झुंझुनू, चौरासी, खींवसर, रामगढ़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है।

राजस्थान में इन सीटों पर होंगे उपचुनाव


राजस्थान में जिन 7 सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें दौसा, देवली-उनियारा, सलूम्बर, झुंझुनू, चौरासी, खींवसर और रामगढ़ विधानसभा सीट शामिल है. बीजेपी और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक पार्टियां इस वक्त चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं.