Bank Loan: बैंक से लोन लेने वालों के लिए बड़ी खबर ! अब ऐसे लोगों को नहीं मिलेगा लोन

Bank Loan : अगर आपने बैंक से लोन लिया है और उसे चुकाने में असमर्थ हैं, तो बैंक आपको डिफॉल्टर मान लेगा। इसका सबसे पहला परिणाम यह होगा कि बैंक क्रेडिट ब्यूरो को सूचित कर देगा, जिससे आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो जाएगा। इसके अलावा आपकी साख पर असर पड़ेगा, जिससे भविष्य में अन्य लोन लेने में दिक्कत आ सकती है। इसके कारण आपको आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

इसलिए लोन चुकाना बहुत जरूरी है। अगर कोई लोन के लिए आवेदन करता है, तो बैंक उसकी पात्रता जांचने के बाद उसकी क्रेडिट हिस्ट्री चेक करता है। अगर क्रेडिट हिस्ट्री सही है, तो बैंक तुरंत लोन अप्रूव कर देता है, लेकिन अगर क्रेडिट स्कोर खराब है, तो लोन लेना आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

डिफॉल्ट होने की स्थिति में इसके परिणाम अलग हो सकते हैं। अगर आप सिक्योर्ड लोन पर डिफॉल्ट करते हैं, तो वित्तीय संस्थान को अपना बकाया वसूलने के लिए उसे नीलाम करने का अधिकार है। वहीं अगर कोई व्यक्ति लोन चुकाने में देरी करता है या डिफॉल्ट करता है तो उसका क्रेडिट स्कोर खराब हो जाएगा, जिससे उसे लोन या क्रेडिट कार्ड आदि जैसे वित्तीय उत्पाद मिलने में काफी दिक्कत होगी।

करदाता से समय सीमा में छूट

ऐसी स्थिति में सबसे पहला कदम यह होना चाहिए कि कर्जदाताओं से बात करके अपना बकाया चुकाया जाए। वहीं अगर आप अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार करते हैं और लोन चुकाने में कुछ समय ले सकते हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा हो सकता है और इस बीच लोन चुकाकर आप दोबारा लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

कब कर सकते हैं दोबारा लोन के लिए अप्लाई


अगर आप पहले लोन के डिफॉल्ट में हैं तो नए लोन के लिए अप्लाई करने से पहले इंतजार करें। इस दौरान बचे हुए लोन का समय पर भुगतान करें और बकाया लोन को कम करें। ये जिम्मेदाराना वित्तीय व्यवहार आपके क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाएंगे। समय के साथ जैसे-जैसे आपका स्कोर बेहतर होता जाएगा, कर्जदाता आपके नए लोन आवेदन पर सकारात्मक रूप से विचार कर सकता है। यह प्रक्रिया आपकी वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

डिफ़ॉल्ट होने पर क्या करें –


अगर आप लोन चुकाने में विफल रहे हैं, तो यह ज़रूरी है कि आप अपनी क्रेडिट हिस्ट्री सुधारने की कोशिश करें। एक बार जब आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर हो जाता है, तो ऋणदाता आपको लोन देने की इच्छा व्यक्त कर सकता है।

आने वाले समय में क्या बदलाव हो सकते हैं?

आरबीआई जल्द ही एक ड्राफ्ट गाइडलाइन पेश कर सकता है, जिसमें लोन देने की नयी पॉलिसी साफ तौर पर बताई जाएगी। हो सकता है कि हर तरह के पर्सनल लोन पर एक स्टैंडर्ड नियम लागू हो जाए, जिससे बैंकों को ये तय करने में आसानी हो कि कौन लोन के योग्य है और कौन नहीं।

सावधानी जरूरी है


अगर आप भविष्य में पर्सनल लोन लेना चाहते हैं, तो अभी से अपने फाइनेंशियल डॉक्युमेंट्स तैयार रखें। समय पर सभी क्रेडिट कार्ड और लोन की किश्तें चुकाएं ताकि आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा बना रहे। जितनी जल्दी आप अपनी क्रेडिट हिस्ट्री दुरुस्त करेंगे, उतनी ही आसानी से आपको लोन मिलेगा।

लोन लेना आसान जरूर होता है, लेकिन चुकाना उतना ही मुश्किल। इसलिए लोन लेने से पहले यह जरूर तय कर लें कि क्या आप समय पर उसकी ईएमआई चुका सकेंगे या नहीं। अगर नहीं, तो पर्सनल लोन लेने से बचें, वरना आपकी फाइनेंशियल स्थिति और भी खराब हो सकती है।