Rajasthan Board 5th Result 2025 LIVE : राजस्थान बोर्ड पांचवीं का रिजल्ट 2025 शाला दर्पण पोर्टल पर आज जारी हो गया है। आरबीएसई 5th रिजल्ट वेबसाइट कौन सी है? कक्षा पांच का रिजल्ट रोल नंबर और नाम से कैसे देखें? जानिए हर अपडेट।
राजस्थान में शिक्षा विभाग ने पांचवीं बोर्ड का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया है। रिजल्ट 97.47 प्रतिशत रहा। इसमें छात्रों का रिजल्ट 97.29% और छात्राओं का रिजल्ट 97.66% रहा है।
परिणाम शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे जयपुर के शिक्षा संकुल में घोषित किया गया। इसके साथ ही राज्य के 13.30 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। पांचवीं बोर्ड में स्टूडेंट फेल नहीं किया गया है, 33 परसेंट से कम अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को फिर से एग्जाम देना होगा।
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जुड़े। इस परीक्षा परिणाम जारी करने के कार्यक्रम में शासन सचिव कृष्ण कुणाल, निदेशक सीताराम जाट भी उपस्थित रहे।
पिछले साल, राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 (Rajasthan Paanchvi Kaksha Result) के परिणाम 29 मई को घोषित किए गए थे जिसका कुल पास प्रतिशत 97.06 फीसदी दर्ज किया गया था। राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 का परिणाम विद्यार्थी rajshaladarpan.rajasthan.gov.in और rajpsp.nic.in से मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा 5 की परीक्षाएं 7 अप्रैल और 17 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं।
Rajasthan Board Result 2025: राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट देखने के स्टेप्स
• राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
• इसके बाद होम पेज पर ‘रिजल्ट 2025’ नोटिफिकेशन को क्लिक कर लें।
• नए टैब पर रीडायरेक्ट करने पर फील्ड में जरूरी विवरण दर्ज करना होगा।
• एक बार रिजल्ट दिखाई देने पर उसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट अपने पास रख सकते हैं।
RBSE Rajasthan Board 5th Result 2025: एसएमएस से ऐसे चेक करें रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको RESULT RAJ5 (रोल नंबर) टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा। वहीं, बोर्ड की वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आपको इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
Class 5 Result Rajasthan Board: कितने प्रतिशत अंक पर कौन सा ग्रेड मिलता है?
ग्रेड – प्रतिशत रेंज
A – 81 से 100%
B-61 से 80%
C-41 से 60%
D-33 से 40%
E-0 से 32%
