Jhunjhunu News गृह क्लेश में पति बना हैवान, बच्चे व पत्नी पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला
झुंझुनूं, झुंझुनूं की किसान कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां RAC जवान ने अपनी ही पत्नी व बच्चे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के पीछे की वजह गृह क्लेश बताई जा रही है. हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया है.
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस के अनुसार, किसान कॉलोनी में रहने वाले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गई. बेटे के गर्दन पर घाव हो गया जिसका इलाज चल रहा है।
हमले के बाद महिला को तुरंत एंबुलेंस की मदद से बीडीके अस्पताल पहुंचाया गया. वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रैफर कर दिया है.
वारदात के बाद पति ने भी ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, मृतक RAC कांस्टेबल निवासी इंडाली का राजकुमार कांटीवाल, वहीं गंभीर घायल कविता पंचायत समिति में वीडीओ के पद पर कार्यरत हैं।
Rac जवान राजकुमार श्री गंगानगर में पोस्टेड था।
