फसल बीमा योजना घोटाला : 15 हजार किसानों के 1150 करोड़ फर्जीवाड़े की आशंका

राजस्थान में 1150 करोड़ का फसल बीमा घोटाला! किरोड़ी लाल मीणा ने SBI में मारा छापा, ऐसे खुला फर्जीवाड़े का खेल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

SBI में 9 करोड़ गबन की तैयारी का आरोप: कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा बोले—15 हजार किसानों के 1150 करोड़ फर्जीवाड़े की आशंका

सालासर | राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सालासर शाखा पहुंचे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े दस्तावेज मांगे। मंत्री ने आरोप लगाया कि बैंक में करीब 9 करोड़ रुपये के गबन की तैयारी की जा रही थी।

मंत्री मीणा करीब दो घंटे तक शाखा में बैठे रहे, लेकिन उन्होंने कहा कि बैंक मैनेजर ने उन्हें आवश्यक कागजात नहीं दिखाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए तो संबंधित मैनेजर के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया जाएगा।

15 हजार किसानों के नाम पर 1150 करोड़ की आशंका


मंत्री ने दावा किया कि पूरे राजस्थान में एसबीआई और अन्य निजी बैंकों द्वारा लगभग 15 हजार किसानों के नाम पर 1150 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े की आशंका है। उन्होंने कहा कि इस राशि का कुछ हिस्सा निकाला भी जा चुका है, जबकि बाकी निकालने की तैयारी थी।

किसान और पिता का नाम एक ही

मंत्री ने कहा- इस लिस्ट में किसानों और उनके पिता के नाम एक ही हैं। इन व्यक्तियों के पास न तो कोई जमाबंदी है और न ही कोई खसरा नंबर दर्ज है। सालासर ब्रांच में इन 71 किसानों को 12-12 लाख रुपए, यानी कुल 9 करोड़ रुपए मिलने थे, जिसकी प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी।

केसीसी डेटा का हवाला


मंत्री के अनुसार राज्य में सरकारी बैंकों में कुल 21.52 लाख केसीसी धारक हैं, जिनमें से 7.28 लाख खाताधारक एसबीआई से जुड़े हैं। सालासर शाखा में 71 केसीसी खातों की सूची संदिग्ध बताई जा रही है। आरोप है कि सालासर शाखा से गजनेर क्षेत्र के 71 लोगों के नाम पर एक ही किसान के खाते से लगभग 12 लाख रुपये का गबन किया जा रहा था।

कई एजेंसियों की संलिप्तता की आशंका


मंत्री मीणा ने कहा कि इस पूरे मामले में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया, कथित बीमा माफिया और फर्जी बीमा कंपनियों सहित कई लोगों की भूमिका हो सकती है। उनके अनुसार ये गिरोह किसानों को ठगने के साथ-साथ सरकार को भी आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।

फसल बीमा योजना से किसानों को राहत, घर बैठे ऐसे चेक करें बीमित किसानों की सूची



सरकार की महत्वाकांक्षी फसल बीमा योजना किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच साबित हो रही है। प्राकृतिक आपदा, ओलावृष्टि, सूखा, बाढ़ या कीट-रोग से फसल खराब होने पर किसानों को इस योजना के तहत मुआवजा दिया जाता है। कम प्रीमियम और आसान प्रक्रिया के कारण बड़ी संख्या में किसान इससे जुड़ रहे हैं।


कृषि विभाग के अनुसार खरीफ फसलों के लिए किसानों को लगभग 2 प्रतिशत, रबी फसलों के लिए 1.5 प्रतिशत और वाणिज्यिक फसलों के लिए 5 प्रतिशत तक प्रीमियम देना होता है। शेष राशि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर वहन करती हैं, जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता।

बीमित किसानों की लिस्ट कैसे चेक करें?


आप ऑनलाइन अपने जिले या गांव के बीमित किसानों की सूची देख सकते हैं:

तरीका 1 —

• आधिकारिक वेबसाइट से
अपने ब्राउज़र में PMFBY की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
• “Farmer Corner” या “Beneficiary List / Application Status” विकल्प चुनें।
• राज्य → जिला → तहसील → गांव चुनें।
• Search / Submit पर क्लिक करें।

• स्क्रीन पर बीमित किसानों की सूची दिख जाएगी।

तरीका 2 — बैंक / CSC से


यदि ऑनलाइन नहीं कर पा रहे:

• जिस बैंक से बीमा करवाया था वहाँ जाएं।
• या नजदीकी CSC (Common Service Center) पर आधार या आवेदन नंबर देकर सूची चेक करवा सकते हैं।

तरीका 3 — मोबाइल ऐप से


• PMFBY मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
• Farmer login करके आवेदन स्थिति व बीमा विवरण देखें।