विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं जिले के नवलडी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सोमलता (28) के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही गुहाला से मृतका के परिजन नवलडी के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले में परिजनों की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। परिजनों के बयान और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।