खेतड़ी ब्लॉक के चिकित्सा संस्थाओं के लिए सीएम सलाहकार डॉ जितेंद्र सिंह ने 4 एम्बुलेंस की चाबी सौंपी, एक ओर देने की घोषणा की
झुंझुनूं 17 दिसम्बर। खेतड़ी विधायक और मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ जितेंद्र सिंह ने खेतड़ी ब्लॉक के चिकित्सा केंद्रों पर 70 लाख रुपये से अधिक लागत की एम्बुलेंस और जांच मशीनों की सौगात दी है। शुक्रवार को खेतड़ी पंचायत समिति भवन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक और सीएम सलाहकार डॉ जितेन्द्र सिंह ने चार सीएचसी को 15 लाख 5 हजार लागत प्रति एम्बुलेंस की चाबी सम्बंधित सीएचसी प्रभारी और सरपंचों को सौंपी। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि विधायक और सीएम सलाहकार डॉ जितेंद्र सिंह ने 60 लाख 20 हज़ार रुपये की लागत की चार एम्बुलेंस खेतड़ी ब्लॉक की चार सीएचसी खेतड़ी, जसरापुर,बढ़ाऊ और बबाई को अपने विधायक कोष से भेंट की है। इस अवसर पर खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर, पूर्व प्रधान बजरंग सिंह चारावास सहित सभी पंचायत समिति मेम्बर, सरपंच मौजूद रहे।
सीएम सलाहकार डॉ सिंह ने शिमला में चिरंजीवी स्वास्थ्य कैम्प का किया विजिट, पीएचसी को 20 लाख रुपये की एम्बुलेंस, सीबीसी व ईसीजी मशीन देने की घोषणा की
ग्राम पंचायतों पर चल रहे चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविरों आयोजन के तहत शिमला में शुक्रवार आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करने डॉ जितेंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने शिविर में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और सभी जरूरत मन्दो को बुलाकर इलाज करने की बात कही। शिविर में 439 लोगो को स्वास्थ्य लाभ मिला। इस अवसर पर उन्होंने पीएचसी शिमला के लिये 15 लाख रुपये की लागत की एम्बुलेंस 5 लाख रुपये की लागत की एक सीबीसी जांच मशीन, एक ईसीजी जांच मशीन विधायक कोष से देने की घोषणा की। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर भी मौजूद रहे।

