Jhunjhunu News जिले के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने वाली है. गांव से होकर दिल्ली व जयपुर के लिए रोडवेज बसें (Roadways Bus) चलेंगी. झुंझुनूं डिपो ( Jhunjhunu Depo ) अगले सप्ताह से 6 नई बसें शुरू करेगा. इनके रूट तय कर लिए गए हैं. अब दिल्ली, जयपुर सहित हिसार और भिवानी के लिए गांव के लोगों को सीधी बसें मिल जाएंगी.
झुंझुनूं डिपो के मैनेजर राकेश कुमार ने बताया कि इसमें झुंझुनूं से भिवानी वाया महपालवास, झुंझुनूं से हिसार वाया बनगोठड़ी, झुंझुनूं से जयपुर वाया भोड़की, झुंझुनूं से जयपुर वाया अजाड़ी कलां, झुंझुनूं से दिल्ली वाया बड़ा गांव, झुंझुनूं से गढ़ गंगा तक बसें चलाई जाएंगी.
रविवार को इसकी शुरूआत होगी। इन रूट के लिए रोडवेज ने 6 बसें नई जारी की हैं। इनमें से पांच बसों का संचालन झुंझुनूं डिपो व एक बस जालोर डिपो से होगा। झुंझुनूं डिपो चीफ मैनेजर राकेशकुमार ने बताया कि उद्घाटन रविवार दोपहर एक बजे परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री बृजेंद्र ओला करेंगे।
जानिए… किस रूट की बस झुंझुनूं से कब रवाना होगी
🔹झुंझुनूं से भिवानी : यह बस सुबह 7 बजे झुंझुनूं से रवाना होकर बगड़, चिड़ावा, सूरजगढ़, जाखोद, महपलवास, उरीका, सतनाली, बाढड़ा होकर दोपहर 1 बजे भिवानी पहुंचेगी। वापसी में यह बस भिवानी से दोपहर 2 बजे रवाना होकर इसी रूट से होकर रात आठ बजे झुंझुनूं पहुंचेगी।
🔹झुंझुनूं से हिसार : यह बस सुबह 9 बजे झुंझुनूं से रवाना होकर बगड़, चिड़ावा, पिलानी, बनगोठड़ी, रामपुरा बेरी, बहल होकर दोपहर 3 बजे हिसार पहुंचेगी। वापसी में हिसार से शाम 4 बजे रवाना होकर इसी रूट से रात नौ बजे झुंझुनूं पहुंचेगी।
🔹झुंझुनूं से जयपुर वाया भोड़की : यह बस झुंझुनूं से शाम 5 बजे चलकर बड़ागांव, गुढ़ागौड़जी होते हुए शाम 6:10 बजे भोड़की पहुंचेगी। रात्रि विश्राम के बाद सुबह 6 बजे भोड़की से रवाना होकर गुढ़ागौड़जी होते हुए सुबह 10 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में यह बस जयपुर से सुबह 11 बजे चलकर 3 बजे झुंझुनूं आएगी।
🔹झुंझुनूं से जयपुर वाया अजाड़ी कलां : यह बस सुबह 8 बजे झुंझुनूं से चलकर अजाड़ी कलां, बुगाला, ऊबली बालाजी, गुढ़ागौड़जी होकर दोपहर 12:30 बजे जयपुर पहुंचेगी।
वापसी में दोपहर 1 बजे जयपुर से चलकर शाम 5:30 बजे झुंझुनूं आएगी।
🔹झुंझुनूं से दिल्ली वाया चनाना : यह बस सुबह 6 बजे झुंझुनूं से रवाना होकर बड़ागांव, चनाना, सुलताना, जसरापुर, होकर दोपहर 12 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में दोपहर 1 बजे दिल्ली से चलकर शाम 7 बजे झुंझुनूं आएगी।
🔹 झुंझुनूं से गढ़ गंगा: यह बस झुंझुनूं से शाम 4:30 बजे रवाना होकर सिंघाना, नारनौल, रेवाड़ी होते हुए रात 2:30 बजे गढ़ गंगा पहुंचेगी। वहां से सुबह 5:30 बजे चलकर दोपहर 3 बजे आएगी।
खबरें और भी है ….
राजस्थान में मानसून रिटर्न, मौसम विभाग का नया ALERT, आज इन जिलों में होगी भारी बारिश
इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना से मिले मोबाइल में ब्लास्ट, 21 हजार कैश और कपड़े भी जलकर राख
