Jhunjhunu News | झुंझुनूं न्यूज | झुंझुनूं खबर | Jhunjhunu Samachar |झुंझुनूं समाचार | Jhunjhunu Latest News | Jhunjhunu Breaking News
झुंझुनूं : रोड़वेज और बाइक की आपसी भिड़ंत: बाइक सवार घायल
बाइक सवार की लापरवाही, बड़ा हादसा होने से टला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोड़वेज बस चिड़ावा की ओर से झुंझुनू आ रही थी वहीं बाइक सवार झुंझुनू से बगड़ की ओर जा रहा था
बाइक सवार घायल होने पर पास के ही निजी अस्पताल पहुंचाया गया
खबरें और भी है ….
इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना से मिले मोबाइल में ब्लास्ट, 21 हजार कैश और कपड़े भी जलकर राख
खेमी शक्ति मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा के अवसर पर वृंदावन के कलाकारों द्वारा 15 अक्टूबर से होगी भव्य रासलीला
हर वर्ष श्री खेमी शक्ति मंदिर में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी श्री रमाकांत टीबड़ा ने एक जानकारी में बताया कि 15 अक्टूबर से होने वाली दुर्गा पूजा के अवसर पर 23 अक्टूबर तक प्रति दिवस श्री खेमी शक्ति मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में रोहा ग्रुप मुंबई के जेजेटी मेटा स्कूल प्राइवेट लिमिटेड (संस्कार केंद्र) के सौजन्य से वृंदावन के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भव्य रासलीला का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर ट्रस्ट के सचिव श्यामसुंदर टीबड़ा एवं आनंद टीबड़ा ने बताया कि झुंझुनू में रासलीला का आयोजन काफी समय से नहीं हुआ था, बहुत से नगरवासियों की दिली इच्छा थी कि झुंझुनू में रासलीला का आयोजन हो इस पर ट्रस्ट द्वारा यह आयोजन करवाने का निर्णय किया गया है।
विदित है कि रासलीला में वृंदावन के कलाकारों को मंचन के लिए पूरे विश्व में ख्याति प्राप्त है, इसीलिए ट्रस्ट द्वारा बेहतरीन रासलीला कलाकारों की मंडली को झुंझुनू आमंत्रित किया गया है जिससे कि नगर वासियों को श्रेष्ठ रासलीला देखने को मिल सके।
रासलीला के भव्य आयोजन में ओमप्रकाश केडिया इस्लामपुर, चंडी प्रसाद टीबड़ा, विश्वनाथ टीबड़ा, किशोरी लाल टीबड़ा, आत्माराम टीब़डा, संजय टीब़डा एवं दीपक टीब़डा सहित खेमी शक्ति मंदिर ट्रस्ट, जेजेटी यूनिवर्सिटी चुडैला एवं वेद्य विद्यालय खेमी शक्ति मंदिर से जुड़े सेवा भावी कार्यकर्ताओं का व्यवस्थाओं में सहयोग रहेगा।
