Headlines

ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी बाइक:दो की मौत, एक घायल

मलसीसर झुंझुनूं सड़क मार्ग पर शुक्रवार रात खारिया गांव में एक बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो जनों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।

घायल युवक को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुए युवक मजदूरी कर घर आ रहे थे। पुलिस ने दोनों के शव बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए है। जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार मलसीसर निवासी पिंकेश कुमार (27) पुत्र गोपीराम, महेंद्र कुमार (45) पुत्र नारणाराम व राजेश कुमार (31) पुत्र गोपीराम है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हमेशा की तरह शाम करीब छह बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान खारिया बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक टकरा गई।