Accident News लोक परिवहन बस और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर: आधा दर्जन घायल

Jhunjhunu News लोक परिवहन बस और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बड़ा हादसा टला

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now


झुंझुनूं : चिड़ावा ओजटू तिराहे पर शुक्रवार को एक लोक परिवहन बस और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 3 से 4 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई।

बस जयपुर से पिलानी की ओर जा रही थी, जबकि ट्रैक्टर सामने से आ रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और ट्रैक्टर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर ट्राली में सीमेंट की कैट भरे हुए थे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया।