Train Accident ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत | bhatinda Jhunjhunu To jaipur train 54703

Train News चलती ट्रेन के आगे आने से युवती की दर्दनाक मौत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। भटिंडा–जयपुर रूट पर चल रही ट्रेन से कटकर एक युवती मोनिका की मौत हो गई।

👉 झुंझुनूं में SIR के बाद वोटर लिस्ट से हटे 1.16 लाख नाम, आप भी चेक करें, कहीं आपका भी नाम तो नहीं कट गया

32,568 मतदाताओं को दस्तावेज देने होंगे  👈

जानकारी के अनुसार ट्रेन भटिंडा से जयपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सूरजगढ़ के पास रामरख की ढाणी के नजदीक युवती चलती ट्रेन के आगे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सीएचसी सूरजगढ़ पहुंचाया। पुलिस द्वारा की गई शिनाख्त में मृतका की पहचान मोनिका (22 वर्ष) पुत्री रविंद्र मेघवाल के रूप में हुई है।



फिलहाल पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।