जालान शीतल जल मंदिर का लोकार्पण Jhunjhunu News

जालान शीतल जल मंदिर का लोकार्पण

झुंझुनू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

स्थानीय चुणा चौक रानी सती रोड स्थित रामलीला पार्क में जालान परिवार द्वारा स्व. नरोत्तम लाल जालान की पुण्य स्मृति में नव निर्मित शीतल जल मंदिर वाटर कूलर युक्त का लोकार्पण श्रीमती चंदा देवी जालान धर्म पत्नी स्व. नरोत्तम लाल जालान द्वारा बुधवार प्रातः 9:00 बजे फीता काटकर किया गया। इससे पूर्व कशिश एवं क्षितिजा जालान द्वारा जल मंदिर एवं इसमें लगे हुए वाटर कूलर पर स्वास्तिक बनाया गया

चुना चौक विकास समिति के अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया कि सर्व प्रथम विकास समिति के अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित द्वारा श्रीमती चंदा देवी जालान का पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया गया और उनके परिवार का समिति के सचिव अशोक तुलस्यान , उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, पार्षद संजय पारीक, दीपक टीबड़ा, कालूराम तुलस्यान द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
प्रसिद्ध समाजसेवी स्व.श्री नरोत्तम लाल जी जालान की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्रों द्वारा चुना चौक विकास समिति की प्रेरणा से उक्त शीतल जल मंदिर वाटर कूलर युक्त का निर्माण करवाया गया है जिसका लोकार्पण स्व. श्री नरोत्तम लाल जालान की धर्म पत्नी श्रीमती चंदा देवी जालान ने अपने सुपुत्रों महेश जालान, उमेश जालान, दिनेश जालान एवं परिवार के साथ फीता काट कर किया।

पुरोहित ने बताया कि पूरे जल मंदिर में सुन्दर ग्रेनाइट लगाई गई है और गर्मियों में शीतल जल हेतु वॉटर कूलर भी लगाया गया है। जल मंदिर बन जाने से पार्क में आने जाने वाले लोगो के लिए तथा रामलीला व विभिन्न कार्यक्रमो में आने वाले लोगों के लिए पार्क के भीतर दो नल तथा बाहर रास्ते में जाने वाले राहगीरों के लिए पार्क के बाहर दो नल लगवाई गई है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगो को शीतल जल उपलब्ध हो सके। विदित है कि जालौन परिवार द्वारा जल मंदिर के साथ-साथ पार्क में सौंदर्यकरण एवं पर्यावरण में योगदान देते हुए पेड़ पौधों का रखरखाव भी किया गया जिससे पार्क में लोगों का आवागमन बढ़ गया है

इस अवसर पर अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित द्वारा पार्क में विशेष प्रयास कर जल कनेक्सन करवाने हेतु समाज सेवी मुरारीलाल सैनी का भी आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉक्टर डीएन तुलस्यान द्वारा किया गया

कार्यक्रम में जालान परिवार से श्रीमती श्रीमती चंदा देवी जालान, श्रीमती सविता एवं उमेश जालान, श्रीमती रेखा एवं दिनेश जालान, कशिश, क्षितिजा, हार्दिक एवं प्रणव जालान, चुना चौक विकास समिति के अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित, सचिव अशोक तुलस्यान, उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, डा.डी.एन.तुलस्यान, कालूराम तुलस्यान, पवन शर्मा टाइपिस्ट, मुरारी लाल सैनी, पार्षद संजय पारीक, दीपक टीबडा, विनोद पुरोहित, प्रमोद कायां, सुभाष पुरोहित एवं सुशील रिंगसिया सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment