Train News झुंझुनूं जिलेवासियों को नई ट्रेन की बड़ी सौगात: झुंझुनूं उदयपुर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक विशेष रेल सेवा

Jhunjhunu To katra Train नवरात्र में माता वैष्णों देवी के दर्शनों के लिए अब भक्तों को रेल की सुविधा मिल जाएगी। रेलवे उदयपुर सिटी से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा उदयपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

रेलवे की ओर से उदयपुर से झुंझुनूं होकर कटरा तक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसका संचालन 9 अप्रैल से होगा। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन जाएगी। इससे शेखावाटी के तीनों जिलों को वैष्णोदेवी जाने में आसानी रहेगी। फिलहाल ट्रेन को 12 ट्रिप के लिए चलाया जा रहा है।

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09603 उदयपुर सिटी से 9 अप्रैल से 25 जून 2025 तक हर बुधवार को रात 1:50 बजे चलेगी। यह अगले दिन सुबह 6:35 बजे कटरा पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 09604 कटरा से हर गुरुवार सुबह 10:50 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 1:55 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। यह सेवा 10 अप्रैल से 26 जून 2025 तक चलेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव


यह ट्रेन मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाडा, मांडल, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ, झुंझुनूं, चिडावा, सुरजगढ, लोहारू, सादुलपुर, सिवानी, हिसार, धुरी, लुधियाना, जालन्धर कैंट व जम्मूतवी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


इतने डिब्बे रहेंगे


इस ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे। इनमें 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 3 थर्ड एसी इकोनॉमी, 5 स्लीपर क्लास, 4 जनरल कोच और 2 पावर कार शामिल हैं।