Accident News दूल्हा-दुल्हन की कार को डंपर ने मारी टक्करः हादसे में दुल्हन की हुई मौत, दूल्हा हुआ घायल

Accident News दूल्हा-दुल्हन की कार को डंपर ने मारी टक्करः हादसे में दुल्हन की हुई मौत, दूल्हा हुआ घायल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now
Sharma Enterprises Jhunjhunu

फतेहपुर सालासर हाईवे पर मरडाटू गांव के पास हुआ हादसा, लक्ष्मणगढ़ इलाके के बाटडानाऊ गांव से हरियाणा गई थी बारात, वापस गांव पहुंचने से पहले हुई गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ससुराल से पहले ही दुनिया से विदा हुई दुल्हन, फतेहपुर सदर थाना पुलिस पहुंची मौके पर

घटना सीकर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के सालासर हाईवे पर मरडातू गांव के पास सुबह 7 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि क्रेटा कार को सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी थी।

हेड कॉन्स्टेबल रामदेव ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ तहसील के बाटला नाउ गांव के नरेंद्र (25) पुत्र रघुवीर सिंह की शादी हरियाणा के हिसार की रहने वाली खुशबू (24) पत्नी नरेंद्र के साथ 6 फरवरी को हुई। जो विदाई के बाद ससुराल बाटला नाउ गांव आ रही थी।

इस दौरान फतेहपुर सालासर हाईवे पर मरडातू गांव के पास सामने से आ रहे डंपर ने दूल्हा-दुल्हन की क्रेटा कार को टक्कर मार दी। हादसे में खुशबू के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

City Physiotherapy Center Jhunjhunu

घायलों को निजी वाहन से राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दुल्हन खुशबू को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल नरेंद्र को सीकर रेफर कर दिया और ड्राइवर नितिन का प्राथमिक उपचार अस्पताल में ही चल रहा है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्क्युरी में रखवाया है।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने


दुर्घटना का सीसीटीव फुटेज भी सामने आया है।

जिसमें दूल्हा- दुल्हन की कार सामने से आते डंबर से टकराकर सडक़ किनारे कच्चे में जाकर रुकती हुई और उसमें से तुरंत कोई शख्स निकलता हुआ दिख रहा है।