गर्भवती महिलाओं को कोविड वैक्सीनेशन के संबंध में दिशा निर्देश जारी

गर्भवती महिलाओं को भी कोविड वैक्सीनेशन के दौरान कोविशिल्ड एवं कोवैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक देने के निर्देश दिए हैं। डॉ. दयानंद सिंह ने बताया कि कोविशिल्ड 12 से 16 सप्ताह के अन्तराल में तथा कोवैक्सीन 4 से 6 सप्ताह के अन्तराल पर लगाई जाएगी। डॉ. दयानंद सिंह ने बताया कि अन्य वैक्सीन की भांति वैक्सीन लगने के बाद हल्की बुखार, इजेक्शन वाली जगह पर दर्द एवं अच्छा महसूस नहीं होना जैसे हल्के साइड इफेक्अ 1 से 3 दिन रह सकते हैं। फिर जिस गर्भवती महिला को वैक्सीन लगने के 20 दिन के अंदर सांस लेने में कठिनाई, पैरो में दर्द, पैरो में सुजन, लगातार पेट में दर्द, मिर्गी के दौरे आना, सर में दर्द, उल्टी, आंखों में दर्द, धूधला दिखाई देना आदि लक्षण हो तो तुरन्त चिकित्सक की सलाह लेवे एवं संबंधित अधिकारी के मोबाइल नम्बर 9413643378 पर सम्पर्क किया जा सकता है। 

गौरतलब है कि दोनों प्रकार की वैक्सीन मां व बच्चे दोनों के लिए पूर्णतया सुरक्षित है। यदि किसी गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान कोविड का टीका लगने के पूर्व कोविड 19 का संक्रमण हो गया था, तो उसको कोविड का टीका गर्भवती महिला के प्रसव के तुरन्त बाद मे लगाना है अर्थात इस प्रकार की गर्भवती महिला का टीकाकरण प्रसव पूर्व किसी भी परिस्थिति में नहीं करें। 
इनका नहीं होगा टीकाकरण
यदि किसी महिला को प्रथम कोविड 19 टीके से एलर्जी हुई हो, किसी भी फुड आईटम, किसी भी दवाई से, किसी भी इंजेक्शन से या किसी टीके से एलर्जी है, तो उकसे टीकाकृत नहीं किया जा सकता है। यदि किसी महिला को गर्भधारण करने से पूर्व कोविड 19 का संक्रमण हो गया हो या वर्तमान में एक्टिव कोविड 19 संक्रमण है या एन्टी कोविड 19 मोनोक्लोनल एन्टीबॉडी या प्लाज्मा लिया है तो इस प्रकार की गर्भ धारण करने वाली महिलाओं को 12 सप्ताह संक्रमण के बाद या 4 से 8 सप्ताह बीमारी से ठीक होने के बाद उनको टीकाकृत किया जाएगा, लेकिन ध्यान रखा जाए कि यदि गर्भावस्था के दौरान संक्रमण हुआ है, तो प्रसव के बाद ही टीकाकरण किया जाएगा।
——-

Leave a Comment