जिले में सोमवार को 148 केंद्रों पर होगा टिकाकरण JHUNJHUNU NEWS

 जिले में सोमवार को 148 केंद्रों पर होगा टिकाकरण, 18 से अधिक आयुवर्ग के सभी व्यक्तियों को लगेगा टीके का डोज, टीका केंद्रों पर ही किया जाएगा पंजीकरण, कल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा वैक्सीनेशन।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

जिले में सोमवार को 148 जगहों पर कोरोना वैक्सीनेशन किया जाएगा। आरसीएचओ ने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 18 वर्ष एवं 18 वर्ष से अधिक समस्त आयु वर्ग के निवासियों को पहले और दुसरे डोज से टीकाकृत किया जाएगा। तथा शिविर स्थलों पर ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाकरण इन केंद्रों पर होगा(कोवेक्सीन)

ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाकरण इन केंद्रों पर होगा(कोविशील्ड) 


शहरी क्षेत्रों में टिकाकरण इन केंद्रों पर होगा

सोमवार को टिकाकरण कोवेक्सीन और  कोविशील्ड से होगा

झुंझुनूं,  जिले को कोरोना की दोनों तरह की वैक्सीन यानी कोवैक्सीन और कोविशील्ड के डोज प्राप्त हो गए हैं। जिला कलक्टर उमरदीन खान ने बताया कि कोविशील्ड के 15 हजार  300 व कोवैक्सीन के 16 हजार डोज मिले हैं। उन्होंने बताया कि सभी वैक्सीनेशन केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को दोनों वैक्सीन के प्रथम व द्वितीय डोज लगाई जाएगी। गर्भवती महिलाओं के लिए दोनों ही वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी हैं। वहीं झुंझुनूं शहर के जेपी जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बने वैक्सीनेशन सेंटर में विदेश जाने वाले लोगों को, जे.के. मोदी स्कूल में बने वैक्सीनेशन शिविर में प्रतियोगी परिक्षाओं के अभ्यर्थियों को पहली व दूसरी डोज, वहीं शहीद पीरू सिंह राजकीय उ.मा. स्कूल में बने वैक्सीनेशन सेंटर में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को और दिव्यांगजनों को दोनों तरह की वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र की 65 ग्राम पंचायतों में कोवैक्सीन और अन्य 65 ग्राम पंचायतों में कोविशील्ड की केवल दूसरी डोज लगाई जाएगी।

Leave a Comment