Ayushman Card Rajasthan online Apply : अपने मोबाइल फोन से घर बैठे बना सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें पूरी प्रक्रिया

Ayushman Bharat Card:- सरकार द्वारा देश के प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

Ayushman Bharat Yojana के माध्यम से लाभार्थियों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है। आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र नागरिकों को पंजीकरण करवाना होता है। जिसके पश्चात उनको Ayushman Bharat Card प्रदान किया जाता है।

इस कार्ड को अस्पताल में दिखा कर लाभार्थी 5 लाख रुपए का मुफ्त उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से आपको आयुष्मान भारत आरोग्य कार्ड का पूरा ब्यौरा प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा Ayushman Yojana से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी एवं गोल्डन कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया जाएगा। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें।

Ayushman Bharat Card 2024

आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड देश के हर गरीब लोगो को लाभ पहुंचाने के लिए उपलब्ध कराये जा रहे है यह स्वर्ण कार्ड केवल उन लोगो को मिलेंगे जिनका नाम आयुष्मान भारत लाभार्थी सूची में आएगा। देश के जो लोग इच्छुक लाभार्थी अपना गोल्डन कार्ड बनवाना चाहते है तो वह बड़ी ही आसानी वह अपने नज़दीकी जन सेवा केंद्र में जाकर आवेदन कर सकते है और वही से ही Ayushman Bharat Card भी बनवा सकते है।

आयुष्मान कार्ड राजस्थान आवेदन प्रक्रिया

यदि आप पात्र हैं, तो आप उसी वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. “आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें, जैसे कि नाम, पता, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड नंबर या आधार कार्ड नंबर.

• सुनिश्चित करें कि आप सभी जानकारी सावधानी से दर्ज करें.

• एक बार आवेदन जमा हो जाने के बाद, आपको एक आवेदन संदर्भ संख्या प्राप्त होगी.

Rajasthan Ayushman Card Registration Documents

• आधार कार्ड,

• आधार लिंक मोबाइल नंबर,

• जन आधार कार्ड

• राशन कार्ड

• सभी परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड नंबर,

• सभी सदस्यों की यह दस्तावेज जरूरी है,

• केवाईसी

आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने के लिए पात्रता की जांच कैसे करे?


देश के जो लाभार्थी Ayushman Bharat Golden Card सूची में पात्रता के अनुसार शामिल किये जायेगा वही लोग जन आरोग्य गोल्डन कार्ड को डाउनलोड कर सकते है। हमने आपको नीचे पूरी प्रकिया दी हुई है उसे ध्यानपूर्वक पढ़े ।

• सर्वप्रथम आपको आयुष्मान भारत योजना की Official Website पर जाना होगा । • Official Website पर जाने के बाद आपके सामने वेब पेज खुल जायेगा ।
• इस वेब पेज पर आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर ,और कैप्चा कोड को भरना होगा।

• इसके बाद आखिर में जनरेट OTP पर क्लिक करना होगा क्लिक करने के तुरंत बाद ही आपके पंजीकृत मोबाइल फ़ोन पर एक OTP आएगा।
• फिर खाली बॉक्स में इस OTP को भरना होगा।

• इसके बाद आपके सामने कुछ विकल्प दिखाई देंगे जैसे
1 .नाम से
2 .मोबाइल नंबर से
3 .राशन कार्ड के द्वारा
4 .RSBI URN द्वारा
वांछित विकल्प पर क्लिक करके अपना नाम खोजे इसके बाद पूछे गयी सभी जानकारी भरे । फिर आपके सामने खोज परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जायेगा।

घर बैठे मोबाइल से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएं?

•सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
•इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
•होम पेज पर आपको Ayushman Card के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
•इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जहां पर आपको आधार संख्या दर्ज कर वेरीफाई के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
•अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
•ओटीपी दर्ज करने के बाद आपके सामने कंसेंट फॉर्म खुल जाएगा।
•आपको नीचे दिए गए ऑप्शन पर टिक कर Allow के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
•इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको ऑथेंटिक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
•अब आपके सामने अगले पेज पर लाभार्थी से संबंधित सूचनाओं फोटो खुल जाएगी।

• इसके बाद आपको कैप्चर फोटो के नीचे दिए गए आइकन पर क्लिक कर लाभार्थी की फोटो कैप्चर कर प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
• इसके बाद आपको अन्य सूचना दर्ज कर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
• 80 फीसद से अधिक फोटो मैच होने पर आपके सामने आयुष्मान कार्ड आ जाएगा।
• जिसके बाद आप ओके के ऑप्शन पर क्लिक कर आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Ayushman Bharat Card Rajasthan Benefits

योजना के तहत गरीब परिवारों को 5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जा रहा है । जिस अब बढ़ा कर 25 लाख तक किया जा सकता है।

• PMJAY Yojana में उन परिवारो को भी शामिल किया जा रहा है जो 2011 में सूचीबद्ध है।
•इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।
•आयुष्मान भारत योजना को राजस्थान में आयुष्मान चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के नाम से भी जानते हैं।
•इस योजना का संचालन स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कराया जाएगा।
•इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अपना इलाज करवाने के लिए पैसों की चिंता करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।