Khatu Shyam Ji: खाटूश्याम मंदिर में घुसे 2 आतंकी, कमांडो ने किया ढेर: ERT कमांडो फोर्स की मॉक ड्रिल

Khatu Shyam Ji Mockdrill : विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम जी में आतंकवादी घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से ERT(आपातकालीन प्रतिक्रिया दल) टीम ने मॉकड्रिल का आयोजन किया.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

इस मॉकड्रिल के दौरान श्याम बाबा के मंदिर के कपाट बंद रखे गए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. मॉकड्रिल के तहत, श्याम मंदिर कमेटी कार्यालय में दो आतंकवादियों द्वारा कर्मचारियों को बंधक बनाए जाने की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई.

इस प्रकार हुआ मॉकड्रिल का संचालन

पूर्व में आयोजित मॉकड्रिल कार्यक्रम के तहत, श्याम मंदिर कमेटी कार्यालय में दो आतंकवादियों द्वारा कर्मचारियों को बंधक बनाए जाने की सूचना मिलते ही अचानक श्याम मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई. खाटू थाना पुलिस ने तुरंत ईआरटी टीम को सूचित किया. सूचना मिलते ही ईआरटी जवानों ने तुरंत मंदिर परिसर में अपनी पोजीशन संभाली.

कुछ जवान बाबा पार्किंग की ओर से और अन्य प्राचीन श्याम मंदिर की ओर से कमेटी कार्यालय में प्रवेश किया. ईआरटी कमांडो दिनेश कुमार के नेतृत्व में डेढ़ दर्जन कमांडो दस्ते ने पूरे मंदिर परिसर को चारों तरफ घेर लिया और दोनों आतंकवादियों को मार गिराकर बंधक बनाए गए कर्मचारी को सुरक्षित मुक्त कराया और ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया

खाटू नगरी में दहशत और राहत

खाटूश्याम जी में मॉकड्रिल के दौरान ईआरटी के जवानों को बंदूकों के साथ मंदिर की ओर भागते देख, श्याम भक्तों में दहशत फैल गई.

बाद में जब श्री श्याम मंदिर कमेटी ने भक्तों को मॉकड्रिल की सूचना दी तो यह खुलासा हुआ कि यह तो एक अनेक बार पूर्व में हो चुका एक मॉकड्रिल अभ्यास था जो कि आतंकवादी घटनाओं से निपटने के लिए होता है, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली.

श्याम मंदिर कमेटी के प्रबंधक ने यह कहा

श्री श्याम मंदिर कमेटी के प्रबन्धक संतोष शर्मा ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और अलर्ट प्रबंधन को लेकर समय समय पर सेना के जवानों की मॉकड्रिल होती रहती है. इससे पहले भी इसी तरह की मॉकड्रिल 3 सितंबर 2024 को हो चुकी है. और आगे भी इसी प्रकार के अभ्यास होते रहेंगे।

श्रद्धालुओं और आम नागरिक की सुरक्षा के लिए राजस्थान और केंद्र सरकार के सुरक्षा बल लगातार इस प्रकार के प्रयास कर रहे है।