ROJGAR MELA 2025 झुंझुनूं में रोजगार मेले का आयोजन 28 मई को – Jhunjhunu News

Rajasthan Rojgar Mela रोजगार मेले का आयोजन 28 मई को


झुंझुनूं,  राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत बेरोजगार आशार्थियों को प्राईवेट क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय वृहद रोजगार मेलें का आयोजन 28 मई को प्रातः 10 बजे से रोजगार कार्यालय झुंझुनूं परिसर में किया जाएगा ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक दयानंद यादव ने बताया कि शिविर में दिल्ली, गुरुग्राम, भिवाड़ी मानेसर, अलवर, स्थित भारत की प्रसिद्ध प्राईवेट (निजी) कम्पनी व सिक्योरिटी कम्पनी भाग लेंगी और इन्टरव्यू लेकर रोजगार उपलब्ध करवाएंगी। इसके अतिरिक्त राजकीय विभागों द्वारा संचालित ब्याज मुक्त ऋणसंबंधी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक दस्तावेज:

रोजगार मेले में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक या आईटीआई/पॉलिटेक्निक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक दस्तावेजों की फोटो प्रति, पासपोर्ट साइज के दो फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर आना होगा।

यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा:

रोजगार मेले में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा। सहायक निदेशक यादव ने सभी इच्छुक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Kalyani InnerWear Jhunjhunu कल्याणी प्रोडक्ट झुंझुनूं



स्थान: उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय परिसर, झुंझुनूं।

समय: बुधवार, 28 मई, प्रातः 10:00 बजे।

इस मेले के माध्यम से झुंझुनूं के युवा निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।