RPSC RAS Prelims Exam Date 2023 : राजस्थान में आरएएस प्री परीक्षा 2023 एक अक्टूबर को प्रस्तावित है। आरपीएससी ने परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग से सचिव ने यह जानकारी दी।
राज्य सेवाओं के 424 एवं अधीनस्थ सेवाओं के 481 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए 6 लाख 97 हजार 51 हजार ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए है। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार आरपीएससी आरएएस प्री परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 के दिन किया जाएगा।
यह एग्जाम राजस्थान में सभी एग्जाम सेंटर्स पर 905 पदों के लिए परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। कैंडिडेट्स को RPSC पोर्टल से सितंबर 2023 के अंत तक RPSC RAS Pre Admit Card 2023 जारी किया जाएगा।
1 अक्टूबर को जिले के 87 परीक्षा केन्द्रों पर होगी आर.ए.एस. (प्री) परीक्षा
झुंझुनूं न्यूज : राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 1 अक्टूबर को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा 2023 आयोजित की जाएगी।
जिला कलक्टर डॉ. खुशाल ने बताया कि प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक यह परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें कुल 30288 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिले में कुल 87 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए है, जिनमें जिला मुख्यालय के 39, बगड मुख्यालय के 10, चिड़ावा मुख्यालय के 12, गुढा मुख्यालय के 11 एवं नवलगढ़ मुख्यालय के 15 परीक्षा केन्द्र सम्मिलित है।
परीक्षा के संबंध में 27 सितम्बर को सूचना केन्द्र सभागार में प्रातः 11 बजे उप समन्वयक एवं केन्द्राधीक्षकों तथा दोपहर 3 बजे से पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कैसा होगा परीक्षा प्रारूप
आरपीएससी आरएएस प्रिलिमिनेरी एग्जामिनेशन 200 अंकों का होगा। इसमें जनरल नॉलेज और जनरल साइंस जैसे विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। इसकी अवधि होगी तीन घंटे की। वे उम्मीदवार जो प्री परीक्षा पास कर लेंगे वे मेन्स एग्जाम देंगे। मेन्स एग्जाम पास करने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरण पास करने वाले उम्मीदवार का चयन अंतिम होगा।
RPSC RAS 2023 Selection Process
आरपीएससी आरएएस भर्ती 2023 के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार एवं डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
🔹Prelims Written Exam (Qualifying)
🔹Mains Exam Pattern (800 Marks)
🔹Interview (100 Marks)
🔹Document Verification
🔹Medical Examination
RAS Pre Exam का एग्जाम कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
🔹अपने नेट ब्राउज़र पर rpsc.rajasthan.gov.in लिखकर सर्च करें।
🔹अब होमपेज खुलेगा इसमें न्यूज़ एंड इवेंट्स खोजें।
🔹इसके बाद RPSC Admit Card 2023 लिंक देखें।
🔹अब लॉगिन पेज स्क्रीन पर दिखाई देगा, एप्लिकेशन आईडी और पासवर्ड भरें और सबमिट टैब पर क्लिक करें।
🔹rpsc.rajasthan.gov.in RAS Admit Card 2023 का प्रीव्यू आपके डिवाइस की स्क्रीन पर होगा, उस पर मौजूद सभी डिटेल्स देखें।
🔹इसके बाद डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्राप्त करें।
खबरें और भी है ….
Ayushman Card Apply Online: अब घर बैठे बनवा सकेंगे ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड
