Jhunjhunu News स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की रोशनी से जगमगाया रेलवे स्टेशन, लेकिन शहीदों की धरती पर तिरंगा लापता
झुंझुनूं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झुंझुनूं रेलवे स्टेशन तिरंगे की रोशनी से जगमगाया, देशभक्ति का माहौल छा गया। लेकिन, यह विडंबना है कि शहीदों और सैनिकों की धरती माने जाने वाले झुंझुनूं में पिछले ढाई माह से राष्ट्रभक्ति का प्रतीक तिरंगा झंडा गायब है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि स्टेशन और शहर में रोशनी और सजावट तो हुई, पर मुख्य स्थल पर लगा विशाल तिरंगा नदारद है। वहीं, भाजपा “घर-घर तिरंगा” अभियान को जोर-शोर से बढ़ावा दे रही है, लेकिन इस मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहीदों की भूमि पर जल्द से जल्द तिरंगा फिर लहराया जाए, ताकि यहां की पहचान और गौरव को सम्मान मिल सके।
