राजस्थान के 74 लाख किसानों के खाते में आएंगे 12000 रुपये, सीएम किसान सम्मान निधि को लेकर मुख्यमंत्री का ऐलान

CM Kisan Samman Nidhi | राजस्थान किसान सम्मान निधि | CM Kisan Samman Nidhi Rajasthan |  पीएम किसान सम्मान निधि |  Rajasthan Kisan Yojana 2025 | किसान योजना का पैसा |  किसान सम्मान निधि योजना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

राजस्‍थान के क‍िसानों को जल्‍द ही एक और खुशखबरी म‍िलने जा रही है। पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि के 6000 के साथ सीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि का पैसा भी 6000 रुपये करने की तैयारी है।

पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के 2000 रुपये। अब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी की फसल को हुए नुकसान का क्लेम। यही नहीं राजस्थान के 74 लाख किसानों को एक और खुशखबरी मिलने वाली है। झुंझुनू में फसल बीमा योजना क्लेम जारी करते हुए  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऐलान किया है कि जल्द ही किसानों के खाते में 9000 के बजाय 12000 रुपये आएंगे। राजस्थान सरकार इसकी तैयारी कर रही है।

दरअसल देश के अन्य किसानों की तरह राजस्थान में भी पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को केंद्र सरकार की ओर से साल में 6000 रुपये मिलते हैं। इसके अलावा राजस्थान सरकार की ओर से मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 3000 रुपये अलग से दिए जाते हैं। अब राजस्थान सरकार इसमें 3000 रुपये का और इजाफा क की तैयारी में है। मतलब किसानों को साल में 12000 रुपये मिलेंगे।

क्या है सीएम किसान सम्मान निधि योजना

राजस्थान में किसानों को केंद्र के अलावा अलग से आर्थिक मदद करने के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत जिन किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। उन्हें राज्य सरकार की ओर से अलग से पैसा दिया जा रहा है। अभी राजस्थान में किसानों को साल में 3000 रुपये दिए जाते हैं। यह पैसा पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त की तरह ही 3 बार में आता है। अब इसे बढ़ाकर 6000 रुपये करने की तैयारी है। अगर यह होता है तो किसानों की खुशी डबल हो जाएगी।

भुगतान कैसे मिलेगा?



1. PM-Kisan योजना के तहत केंद्र सरकार सालाना 6000 रुपये तीन किस्तों में देती है।


2. अब राजस्थान सरकार भी CM-Kisan Samman Nidhi योजना के तहत सालाना 6000 रुपये देगी।


3. इस तरह किसानों को कुल 12,000 रुपये मिलेंगे।

पैसा पाने के लिए जरूरी शर्तें

किसान का नाम PM-Kisan लिस्ट में होना चाहिए।

बैंक खाता Aadhaar से लिंक होना जरूरी है।

भूमि रिकॉर्ड अपडेट होना चाहिए।