एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक मे लोन मेले का आयोजन JHUNJHUNU NEWS

 एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक मे लोन मेले का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now


 गांधी चौक स्थित एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में लोन मिलेगा आयोजन किया गया, आयोजन की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि नानूराम गहनोंलिया महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र द्वारा की गई । विशिष्ट अतिथि लोकेश अग्रवाल सीए सचिव झुंझुनू कर सलाहकार एसोसिएशन, आनंद  टीबड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष, विपिन राणासरिया गल्ला व्यापार संघ सचिव थे।  इस अवसर पर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के क्लस्टर मैनेजर विनोद, शाखा प्रबंधक रघुवेंद्र, लोन मैनेजर राकेश जांगिड़ ने एयू बैंक की विभिन्न स्कीमों के बारे में अवगत कराया। मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र प्रबंधक नानूराम गहनोलिया ने बताया की सभी सरकारी स्कीम बैंक के माध्यम से ही लागू की जाती है एवं इसमें बैंक के सहयोग के कारण ही सरकारी योजनाएं सफल होती है। लोकेश अग्रवाल सीए ने बताया की एयू स्मॉल बैंक ने लघु जमा के ऊपर अच्छी ब्याज रेट देकर आमजन को फायदा पहुंचाया है एवं अन्य निजी बैंकों की तुलना में बैंक लोन देने में भी काफी तरलता दिखाई है। इस अवसर पर वेद प्रकाश शर्मा ,संदीप शर्मा, जगजीत सिंह व अन्य बैंक कर्मी मौजूद थे।

Leave a Comment