जिले में कोरोना को लेकर सुखद खबर है। झुंझुनूं जिले में कोरोना ग्राफ़ मे लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि बुधवार को मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन शून्य रही है वहीं 2 लोग कोरोना से रिकवर हुए है।
गुरुवार को टीकाकरण के लिए मौके पर होगा रजिस्ट्रेशन
जिला मुख्यालय पर राजकीय बीडीके अस्पताल में स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर केवल 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को केवल दूसरी डोज ही गुरुवार को लगेगी। आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह ने बताया कि वैक्सीनेशन सेंटर के लिए 110 डोज आवंटित की गई हैं। जिनके लिए मौके पर ही रजिस्ट्रेशन होगा। जिले में अन्य कहीं भी गुरुवार को वैक्सीनेशन शिविर नहीं रखा गया है।
60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण में लक्ष्य से आगे झुंझुनूं
आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह ने बताया कि जिले में 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण के प्रथम डोज के लिए 2 लाख 12 हजार 420 टीकों का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन प्रभावी क्रियान्वयन के चलते 2 लाख 22 हजार 297 लोगों का यानी 104.65 फीसदी टीकाकरण किया गया है। वहीं दूसरी डोज के मामले में भी 47.18 फीसदी बुजुर्गों को दूसरी डोज लग चुकी है। जिले में सभी आयु वर्गों के टीकाकरण के मामले में 40.91 फीसदी आबादी को पहली डोज एवं 22.98 फीसदी लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।
