दिनदहाड़े हत्या का मामला : बारां में इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू, वीडियो देख कांप जाएगी रूह | JHUNJHUNU NEWS

कोटा/बारां. जिले में दिनदहाड़े कृषि उपज मंडी के सामने गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में जिला प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए पूरे जिले के इंटरनेट सेवा को रोक दिया है। साथ ही जिला कलेक्टर राजेंद्र विजय ने धारा 144 लागू करने के निर्देश दे दिए हैं। वहीं, इस मामले को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
जिला प्रशासन को संशय है कि अभी ये मामला और तूल पकड़ सकता है। साथ ही 2 गुटों में संघर्ष की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा मृतक के भाई ने 9 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वो 8 जुलाई को किशनगंज के तरफ से आते समय समुदाय विशेष के एक युवक और उसके कुछ मित्रों का झगड़ा अन्य युवकों से हो गया था। इस मामले में शामिल युवकों ने ही उस पर हमला किया है।
वही, पोस्टमार्टम होने के बाद देर रात 11:30 बजे तक परिजनों ने शव नहीं उठाया। आखिर में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझाइश की, उसके बाद ही परिजन शव ले जाने को तैयार हुए थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now
CCTV फुटेज हुआ वायरल
त्रिपाल बेच रहे युवक की हत्या का एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो कि पास के ही एक दुकान पर लगे हुए कैमरे का है। पुलिस इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि हत्यारा पहले दो फायर युवक पर करता है। इसके बाद उसे तड़पता देख सरिए से उसके सिर पर काफी देर ताबड़तोड़ हमला करता है, जिससे उसका पूरा सिर गंभीर रूप से चोटिल हो जाता है। इसके बाद हत्या करने पहुंचा युवक पास ही खड़े होकर फोन पर बात भी करता रहा। बाद में वह मौके से फरार हो गया। इस दौरान जो सड़क पर ही पड़ा रहा, कोई भी व्यक्ति उसे बचाने के लिए पास भी नहीं पहुंचा।

 

#BARAN #BREAKINGNEWS #BARANNEWS #बारांन्यूज़ #बारांसेबड़ीखबर

Leave a Comment