पवन कुमार आलड़िया को शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया
शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में झुंझुनू जिले में अपनी एक अलग पहचान बना चुके शिक्षक पवन कुमार आलड़िया को आज पचेरी बड़ी में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पितराम सिंह काला, हरि सिंह जी गोदारा राष्ट्रपति अवार्ड शिक्षक डॉ हरेश पंवार, एडीईओ नीरज सिहाग और भीम प्रज्ञा ग्रुप के द्वारा उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। शिक्षक पवन कुमार आलड़िया चिड़ावा उपखंड के क्यामसर गांव के निवासी हैं और वर्तमान में चूरु जिले के राजगढ़ तहसील में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटी नांगल में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं। इनके द्वारा झुंझुनू जिले में सैकड़ों वंचित प्रतिभावान बच्चों के भविष्य को सुधारने का कार्य किया जा रहा है। इनके द्वारा रीट की तैयारी कर रहे जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क शैक्षिक मनोविज्ञान की पुस्तक उपलब्ध करवाई जा रही है । सामाजिक कार्यों जिनमें की करोना के दौरान अपने गांव क्यामसर को पूरी तरह से एक टीम बनाकर जागृति फैलाकर घर-घर पोस्टर लगाकर गांव को हर सप्ताह सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव करवा कर, मास्क बांटकर और लोगों को जागरूक करके पूरी तरह सुरक्षित करने का उल्लेखनीय कार्य किया। जिससे क्यामसर गांव पूरे राज्य के लिए एक मिसाल बना। इसी प्रकार चिकित्सा के क्षेत्र में 8 अगस्त को झुंझुनू में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करवाया गया जिसमें 15 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नि:शुल्क परामर्श दीया। झुंझुनू में शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मान देने की मुहिम इनके द्वारा चलाई गई और हाल ही में केहरपुरा के आदित्य लोहिया जिनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं, उनकी मदद के लिए मुहिम चलाई जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर आदित्य के लिए सहयोग किया । इस्लामपुर के धर्मवीर मेघवाल के जो कि रीड की हड्डी की बीमारी से पीड़ित थे उनके लिए मदद की मुहिम चलाई गई।
