बीडीके अस्पताल में 13 लाख की लागत से नयी सीबीसी मशीन ईंस्टाॅल करने से अब एक मिनट में होगी निशुल्क सीबीसी जांच- डॉ वीडी बाजिया।
झुंझुनूं पीएमओ एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ वीडी बाजिया ने बताया कि राजकीय बीडीके अस्पताल झुंझुनूं में मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना के तहत एक और उच्च स्तरीय अत्याधुनिक सीबीसी मशीन अस्पताल में ईंस्टाॅल की गयी है।
आरएमओ एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र भाम्बू ने बताया कि अस्पताल में एक सीबीसी मशीन पूर्व में भी संचालित है। एसएफआरआई कंपनी की हेमिक्स 5 की मशीन लगभग 12 लाख रुपए की लागत से अस्पताल में लगाई गई है। यह पूर्णतया आटोमेटिक मशीन है जो 60 मिनट में 60 जांचे कर सकती है। इससे रोगी यों को तुरंत जांच की रिपोर्ट मिल सकेगी तथा तुरंत परामर्श लिया जा सकेगा।
गौरतलब है कि सीबीसी की जांच करवाने पर निजी लैब पर लगभग 300 से 400 रूपये का खर्चा आता है जो कि बीडीके अस्पताल में निशुल्क एवं तुरंत उपलब्ध रहेगी। इससे आमजन के हिमोग्लोबिन, रक्त कणिकाओं, रोग प्रतिरोधक कणिकाओं तथा प्लैटलेट का माॅनिटाॅरिग बेहतर हो सकेगी।तथा गंभीर संक्रमण का अविलंब पता लगाया जा सकेगा।
मशीन को आज कैलिब्रेट करने के बाद पीएमओ डॉ वीडी बाजिया ने चालू किया एवं ईस मौके पर डॉ जितेंद्र भाम्बू, डॉ राहुल सोनी, डॉ संदीप, श्री श्याम सुंदर एवं समस्त लैबोरेट्री स्टाफ उपस्थित रहे।
