भाजयुमो द्वारा निकाली गई शहीद सम्मान यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत JHUNJHUNU NEWS

भाजयुमो द्वारा निकाली गई शहीद सम्मान यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now
झुंझुनू . आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा 75 किलोमीटर लंबी शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया।
यात्रा खेतड़ी तहसील के निजामपुर मोड़ से चलकर खरखड़ा बडाऊ रसूलपुर गड़ला कला चोफुलिया चवरा होते हुए गुढ़ा गोरजी से झुंझुनू के शहीद स्मारक पहुंची। शहीद सम्मान यात्रा का ककराना में पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बंटी कटारिया के नेतृत्व में  सरपंच प्रतिनिधि भाताराम ,रविन्द्र, महावीर प्रसाद ,नागरमल, मुकेश ,पवन आदि ने स्वागत किया गया इसी कड़ी में चवरा पहुंचने पर सरपंच धर्मराज सैनी के नेतृत्व में शहीद यात्रा का स्वागत किया। चौफूलिया मार्केट में पहुंचने पर विक्रम गुर्जर(लाइफ स्टाइल) के नेतृत्व में काफी युवाओं ने शहीद सम्मान यात्रा का स्वागत किया वह यात्रा के साथ झुंझुनू के लिए रवाना हुए। युवाओं में काफी जोश देखने को मिला।

Leave a Comment