21 विप्र गौरव पताका मोतीडूंगरी गणेश जी को अर्पित
जयपुर। विप्र फाउंडेशन की विप्र गौरव पताका का आज जयपुर में संस्था के जोन-1प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल के नेतृत्व में मोती डूंगरी गणेशजी को अर्पण कर अनावरण व लोकार्पण किया गया और प्रार्थना की गई कि यह विप्र गौरव पताका सदैव दिग-दिगन्त तक अपने सुयश के साथ लहराती रहे। महंत कैलाश शर्मा ने ध्वज की पूजा अर्चना करवा आशीर्वाद प्रदान किया।
इससे पहले विप्र फाउंडेशन का जत्था तख़्ते शाही रोड से 21 पताकाओं को लेकर पदयात्रा के रूप में मंदिर पहुंचा और मंदिर महंत कैलाश शर्मा के सानिध्य में पूजा-अर्चना की । इस जत्थे में राष्ट्रीय मंत्री विनोद अमन,प्रदेश महामंत्री सतीश शर्मा,अजय पारीक,महासचिव योगेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष केदार शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी माधव शर्मा, जयपुर जिला उत्तर अध्यक्ष दीपक शर्मा, जयपुर जिला दक्षिण नाथूलाल शर्मा,जयपुर हैरिटेज अध्यक्ष शिव मोहन शर्मा, सचिव पवन शर्मा नटराज,सचिव सुनील दत्त,पार्षद हरीश शर्मा, पार्षद दिनेश अमरीश, शंकर बागड़ा,सुशील शर्मा, अजीत गौड़, दिनेश अमन, युवा नेता तरुण भारती,दिलीप भारद्वाज,प्रदीप शर्मा, आशीष गौतम, युवा प्रकोष्ठ से चिराग शर्मा, शुभम शर्मा ,अनिल शर्मा,दीपक बागड़ा, परमेश्वर भारद्वाज, नवनीत शर्मा आदि मौजूद थे।

